मुंबई : मुंबई मनपा आयुक्त आईएस चहल ने कहा है कि मुंबई में स्कूल, कॉलेज खोलने को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। अगले कुछ दिन तक मुंबई, ठाणे, नई मुंबई, कल्याण, मीरा-भाईंदर, वसई-विरार (एमएमआर) में कोरोना की स्थिति क्या रहती है, यह देखा जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से चर्चा कर मुंबई में स्कूल, कॉलेज खोलने पर निर्णय लिया जाएगा।
चहल ने कहा कि वैसे एमएमआर में 22 फरवरी से शिक्षण संस्थान शुरू करने का प्रस्ताव मिला है। मार्च 2020 में कोरोना संकट शुरू होने के बाद से मुंबई में शैक्षणिक गतिविधियां ठप हैं। अब सामने परीक्षा है, ऐसे में मुंबई में एक बार फिर से स्कूल-कॉलेज खुलने की उम्मीद बढ़ गई है। मनपा शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 22 फरवरी से मुंबई में स्कूल-कॉलेज खुलने पर कोई निर्णय हो सकता है। मुंबई में स्कूल-कॉलेज व कोचिंग खोलने को लेकर शिक्षा संगठनों ने कई बार चहल से अपील की है। चहल ने उन्हें वही आश्वासन दिया कि कोरोना की स्थिति कैसी रहती है, इस पर गंभीरतापूर्वक विचार कर ही कोई निर्णय लिया जाएगा। चहल ने कहा कि मुंबई में 1 फरवरी से लोकल ट्रेन सभी के लिए शुरू हो गई है। हम मुंबई के साथ ही एमएमआर में कोरोना की क्या स्थिति है, इस पर नजर बनाए हुए हैं। कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आने के बाद स्कूल व कॉलेज खोलने के संदर्भ में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। यदि इस दौरान कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई, तो हम सभी पहलुओं पर विचार करते हुए निर्णय लेंगे। बता दें कि राज्य उच्च व तकनीक शिक्षा विभाग ने राज्य में कृषि विद्यापीठों को छोड़ कर अन्य सभी कॉलेज खोलने की परमिशन दी है।





Users Today : 3
Users Yesterday : 2
Users Last 7 days : 41
Users Last 30 days : 271
Users This Month : 130
Users This Year : 2912
Total Users : 64119
Views Today : 5
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 76
Views Last 30 days : 354
Views This Month : 186
Views This Year : 3501
Total views : 99524
Who's Online : 0


