मुंबई : करीब छह साल पहले साकीनाका पुलिस स्टेशन के अंदर एक ऐसा कांड हुआ था। जिसने मुंबई पुलिस को शर्मसार कर दिया था। एक मॉडल ने आरोप लगाया था कि उसके साथ पुलिस स्टेशन में एक पुलिस इंस्पेक्टर ने ओरल सेक्स किया था। उस केस में जो लोग गिरफ्तार हुए थे। उनमें से एक वह तनवीर हाशमी भी था। जिसे पॉर्न फिल्में बनाने के आरोप में पिछले सप्ताह मुंबई क्राइम ब्रांच ने सूरत से फिर अरेस्ट किया है।
मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी के अनुसार, साल 2015 के केस में पता चला था कि तनवीर साकीनाका पुलिस स्टेशन के कुछ अधिकारियों का खबरी था। साकीनाका कांड में एक नामी टीवी सीरियल का प्रोड्यूसर भी पकड़ा गया था। उस प्रोड्यूसर पर आरोप लगा था कि उसने साकीनाका के कुछ पुलिस वालों की सलाह पर सूरत से पिछले सप्ताह गिरफ्तार तनवीर हाशमी के नाम से अपने क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर अंधेरी के पांच सितारा होटेल में अप्रैल 2015 में कमरा बुक कराया था।
साकीनाका पुलिस पर अगवा करने का लगा था आरोप
प्लान के मुताबिक, मॉडल को बुक किए कमरे में 2 लाख रुपये के साइनिंग अमाउंट के बहाने बुलाया जाना था। मॉडल को इस वास्ते फोन भी किया गया था। वह उक्त होटल पहुंची भी, पर ऐन वक्त पर उसने कमरे में जाने से मना कर दिया और फिर अपने बॉयफ्रेंड को फोन कर दिया। उसका बॉयफ्रेंड जैसे ही मॉडल को अपनी बाइक पर ले जाने लगा, तब आरोप लगा था कि साकीनाका पुलिस ने उन दोनों को अगवा कर लिया।
पुलिस चौकी में ही इंस्पेक्टर ने किया था ओरल सेक्स
पहले दोनों को पुलिस स्टेशन ले जाया गया। बाद में एक इंस्पेक्टर उस मॉडल को वहां की संघर्षनगर पुलिस चौकी ले गया, जहां मॉडल ने आरोप लगाया था कि उस इंस्पेक्टर ने उसके साथ वहां ओरल सेक्स किया था। तब राकेश मारिया मुंबई के पुलिस कमिश्नर थे और देवेन भारती जॉइंट कमिश्नर। त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्होंने उस केस में जिम्मेदार पुलिसवालों को गिरफ्तार भी किया था। इसके बाद में केस क्राइम ब्रांच की एमआईडीसी यूनिट को ट्रांसफर कर दिया गया था। उस केस में कई लाख रुपये की लूट भी हुई थी। आरोप लगा था कि मॉडल से पुलिस वालों ने 4 लाख 98 हजार रुपये लूटे। इसमें कैश के अलावा आभूषण व अन्य सामान शामिल था। जबकि मॉडल के बॉयफ्रेंड से 4 लाख 35 हजार रुपये लिए गए थे।
तनवीर 17 फरवरी तक क्राइम ब्रांच की कस्टडी में
सूरत से गिरफ्तार तनवीर हाशमी को सोमवार को नई रिमांड के लिए किला कोर्ट में पेश किया गया। हाशमी के अलावा ऐक्ट्रेस-मॉडल गहना वशिष्ठ, नामी कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर उमेश कामत और शान बनर्जी उर्फ दीपंकर खासनवीस की भी मजिस्ट्रेट के सामने पेशी हुई। एडवोकेट अजय उमापति दुबे के अनुसार, कोर्ट ने सभी आरोपियों को 17 फरवरी तक क्राइम ब्रांच कस्टडी में भेज दिया। इस केस में सीनियर इंस्पेक्टर केदारी पवार, लक्ष्मीकांत सालुंखे और धीरज कोली की टीम अब तक कुल 9 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें पांच आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।
वसई की लड़की ने FIR दर्ज कराई
इस केस में अब तक तीन लड़कियों ने एफआईआर दर्ज कराई है। इनमें से दो ने मालवणी पुलिस स्टेशन में, जबकि तीसरी ने वसई के अर्नाला पुलिस स्टेशन में शिकायत की है। क्राइम ब्रांच सूत्रों के अनुसार, अर्नाला वाली एफआईआर लोनावाला पुलिस स्टेशन को ट्रांसफर हो गई है, क्योंकि शिकायतकर्ता लड़की वसई की रहने वाली है। लेकिन उसका कहना है कि उसकी पॉर्न फिल्म लोनावाला में बनाई गई। महाराष्ट्र साइबर सेल में भी एक केस दर्ज हुआ है।
बैंक खातों की जांच हुई
क्राइम ब्रांच सूत्रों के अनुसार, जांच टीम ने अभिनेत्री गहना वशिष्ठ के बैंक खातों की जांच की है। ऐक्सिस बैंक के एक खाते में इस केस में वॉन्टेड एक आरोपी की तरफ से रकम भेजे जाने के ऐविडेंस मिले हैं। क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी के अनुसार, गहना के घर और प्रोडेक्शन हाउस की तलाशी के दौरान हमें उसके पास से 3 मोबाइल फोन, 2 लैपटाप, 5 हार्ड डिस्क, 5 मेमरी कार्ड, 1 एडॉप्टर, 1 पेन ड्राइव, प्रोडेक्शन हाउस के नाम के कुछ रबर स्टैम्प/पैड, एक कंपनी व कुछ कलाकारों के साथ के अग्रीमेंट से जुड़े 10 करार पत्र व कुछ अन्य दस्तावेज मिले हैं।
उमेश कामत को भी गिरफ्तार किया गया
क्राइम ब्रांच ने इस केस में एक बड़ी कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर उमेश कामत को भी गिरफ्तार किया है। अब इस कंपनी से जुड़े अन्य लोगों की भी भूमिका की भी इस केस में जांच की जा रही है। सभी आरोपियों के साल 2019 के बाद के हर बैंक ट्रांजेक्शन का इनवेस्टिगेशन किया जा रहा है। इस केस में यश ठाकुर नामक एक आरोपी वॉन्टेड है। गिरफ्तार आरोपियों के उसके साथ के मेल, कॉल्स , वॉट्सऐप चैट्स-सभी की जांच की जा रही है।





Users Today : 48
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 434
Users Last 30 days : 911
Users This Month : 395
Users This Year : 9345
Total Users : 70552
Views Today : 57
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 596
Views Last 30 days : 1182
Views This Month : 541
Views This Year : 10578
Total views : 106601
Who's Online : 0


