बीजेपी बीएमसी में नेता प्रतिपक्ष का पद चाहती थी इसलिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी
मुंबई : शिवसेना को बीएमसी की सत्ता से हटाकर उस पर खुद कब्जा करने के ख्वाब देख रही बीजेपी को फिलहाल बड़ा झटका लगा है। बीजेपी को अब बीएमसी में नेता प्रतिपक्ष का पद नहीं मिल पाएगा। यह पद अब कांग्रेस की झोली में चला गया है। आपको बता दें कि बीएमसी में इस पद को हासिल करने के लिए बीजेपी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है।
कांग्रेस को मिला नेता प्रतिपक्ष का पद
देश के सबसे अमीर महानगरपालिका बीएमसी में पहले शिवसेना और बीजेपी का एक साथ कब्जा था। तब दोनों पार्टियां एक साथ चुनाव लड़ा करती थीं। तब लीडर ऑफ अपोजिशन यानी नेता प्रतिपक्ष का पद कांग्रेस के पास था। साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद महाराष्ट्र में शिवसेना,कांग्रेस और एनसीपी की महाविकास अघाड़ी सरकार बन गई। जिसका परिणाम बीएमसी में भी देखने को मिला। बीजेपी ने शिवसेना का साथ छोड़ दिया और नेता प्रतिपक्ष पद की मांग कर दी।
शिवसेना के बाद सबसे ज्यादा पार्षद बीजेपी के हैं
बीजेपी ने नेता प्रतिपक्ष का पद मांगते हुए यह तर्क दिया कि सबसे ज्यादा पार्षद शिवसेना के बाद बीजेपी के हैं। ऐसे में यह पद बीजेपी को मिलना चाहिए। बीजेपी ने बीएमसी में विपक्ष पद के लिए दावा करते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हालांकि उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में कहा कि इस पद पर कांग्रेस का हक है। जिसके बाद बीजेपी ने सुप्रीम कोर्ट में अपील फ़ाइल की थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने भी बीजेपी को झटका देते हुए कांग्रेस को ही इस पद का हकदार बताया है।




Users Today : 6
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 392
Users Last 30 days : 869
Users This Month : 353
Users This Year : 9303
Total Users : 70510
Views Today : 6
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 545
Views Last 30 days : 1131
Views This Month : 490
Views This Year : 10527
Total views : 106550
Who's Online : 0


