मुंबई : किसी होटल में लंच या डिनर के बाद अक्सर लोग वेटर को डेबिट कार्ड पेमेंट के लिए दे देते हैं। कुछ वेटर इन कार्ड को क्लोन कर ग्राहकों से ठगी का काम कर रहे थे। डीसीपी अकबर पठान ने बताया कि बांद्रा क्राइम ब्रांच ने ऐसे ही एक गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम हैं- यशवंत गुप्ता उर्फ राजू, अजहरुद्दीन अंसारी, इश्तियाक खान और मोहम्मद फैज चौधरी।
ये आरोपी अंधेरी के एक होटल में काम करते हैं। जब ग्राहक वहां जाते थे, तो आरोपी उनकी टेबल पर बिल लाकर रख देते। ग्राहक ने कैश दे दिया, तो कोई बात नहीं, लेकिन अगर डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट की इच्छा जाहिर की, तो आरोपी उनसे यह कहकर कार्ड ले लेते थे, कि अभी स्वाइप मशीन लाते हैं, उसमें पिन टाइप कर पेमेंट कर दो।
कार्ड क्लोन करते, पुणे और सतारा जाकर निकालते थे रकम
सीनियर इंस्पेक्टर नंदकुमार गोपाले के अनुसार, मशीन लाने के बहाने आरोपी कार्ड अंदर ले जाते थे। वहां उसे किसी और मशीन में क्लोन कर देते थे। फिर ओरिजनल मशीन लाकर ग्राहक के सामने रख देते थे। ग्राहक जब कार्ड मशीन में डालता था और पिन टाइप करता था, आरोपी उसका नंबर देख लेते थे और फिर अंदर जाकर किसी कागज पर उसे लिख देते थे। ग्राहक के होटल से जाने के बाद क्लोन स्कीमर मशीन से डाटा किसी और कार्ड में ट्रांसफर किया जाता था। आरोपी कुछ दिन बाद पुणे या सातारा जाते थे। वहां अलग-अलग एटीएम बूथ में जाकर रकम निकालते थे और फिर वापस मुंबई आ जाते थे।
जब कार्ड धारकों के मोबाइल पर रकम निकलने के एसएमएस आने लगे, तो फिर पुलिस में शिकायतें आने लगीं। नंदकुमार गोपाले के अनुसार, अकेले एचडीएफसी बैंक के करीब दो दर्जन ग्राहकों ने पुलिस से संपर्क किया है। अन्य बैंकों के भी सैकड़ों लोगों को इन आरोपियों ने इसी तरह ठगा है।
क्राइम ब्रांच ने इन आरोपियों के पास से एक स्कीमर मशीन, कई डेबिट और मैग्नेटिक स्ट्रिप कार्ड, मोबाइल फोन और 27 हजार रुपये कैश जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक मोहम्मद फैज चौधरी पहले भी इसी तरह के तीन केसों में गिरफ्तार हो चुका है।





Users Today : 2
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 345
Users Last 30 days : 834
Users This Month : 292
Users This Year : 9242
Total Users : 70449
Views Today : 2
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 478
Views Last 30 days : 1082
Views This Month : 405
Views This Year : 10442
Total views : 106465
Who's Online : 0


