ठाणे, एक बीमा योजना में निवेश कर अधिक राशि दिलवाने का लालच देकर 58 वर्षीय महिला से 26 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। महिला की ओर से मंगलवार को दायर शिकायत के आधार पर विट्ठलवाड़ी पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला 2020 में सेवानिवृत्त होने के बाद एक राष्ट्रीयकृत बैंक में सावधि जमा में धन निवेश करने गई थी। बैंक के एक कर्मचारी ने महिला को आकर्षक निजी बीमा योजना के बारे में बताया जहां उसे पांच साल तक पांच लाख रुपये के निवेश के बाद 10 साल बाद 38 लाख रुपये मिलते। महिला ने दो साल तक भुगतान किया लेकिन पाया कि योजना के दस्तावेज में 38 लाख रुपये मिलने की बात नहीं थी, इसलिए उसने बीमा जारी नहीं रखने का फैसला किया।
बीमा कंपनी से संपर्क किया गया
अधिकारी ने बताया कि महिला ने बीमा कंपनी से संपर्क किया जहां एक व्यक्ति खुद को बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीए) का अधिकारी बताया। व्यक्ति ने महिला को उसकी रकम वापस दिलाने में मदद करने के बहाने कथित रूप से उससे अक्टूबर 2021 और फरवरी 2022 के बीच कई भुगतान करने को कहा जो करीब 26,66,137 रुपये था।





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


