Home Crime तिलक नगर पुलिस स्टेशन के अधिकारी कर रहे है गृहमंत्री अनिल देशमुख...

तिलक नगर पुलिस स्टेशन के अधिकारी कर रहे है गृहमंत्री अनिल देशमुख के आदेशों को नजरअंदाज

165
0

मुंबई: मुंबई में बड़े पौमने पर कोरोना काल मे भी हुक्के पार्लर चल रहे है। कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने अपना बयान जारी किया था कि अवैध तरिके से चलने वाले हुक्का पार्लर पे कारवाई की जाएगी और जिस पुलिस स्टेशन की हद में हुक्का पार्लर चल रहे है वहां के पुलिस स्टेशन के संबंधित अधिकारियों पे कारवाई की जाएगी।
लेकिन तिलक नगर पुलिस स्टेशन के कुछ अधिकारी गृहमंत्री देशमुख के बयान को नजरअंदाज कर दिए है तिलक नगर में अभी खुलेआम कई हुक्का पार्लर चलाये जा रहे है।दरवाजे बंद करके चलाये जा रहे है हुक्का पार्लर।
तिलक नगर के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को इस बात की जानकारी ना होना भी उनके कार्यशैली पे सवाल उठाते है।कोरोना काल मे एक हुक्के से करीबन 4 से 5 लोग एक दूसरे द्वारा इस्तेमाल किये जूठे हुक्के पीते है जहां कोई मास्क का इस्तेमाल नही करता नाही सोशल डिस्टेसिंग का खयाल रखा जाता है।कानून की धज्जियां उड़ाते हुवे तिलक नगर पुलिस स्टेशन की हद में बिना कानून और प्रशासन से डरे हुक्का पार्लर चलाया जा रहा है।