मुंबई : मनसुख हिरेन हत्या मामले पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि जिस तरह से सचिन वझे को निशाना बनाया जा रहा है। उससे ऐसा लगता है कि वह पुलिस अधिकारी नहीं बल्कि ओसामा बिन लादेन हैं। ठाकरे ने कहा कि इस मामले की जांच चल रही है और जो भी दोषी होगा उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उद्धव ठाकरे ने यह भी स्पष्ट किया कि सचिन वझे पहले शिवसैनिक थे लेकिन अब उनका शिवसेना से कोई भी संबंध नहीं है।
सचिन वझे ने मेरे पति की हत्या की है
मनसुख हिरेन की हत्या मामले में महाराष्ट्र के नेता विपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि सचिन वझे ने मनसुख का कत्ल किया है। उन्होंने कहा कि यह आरोप एक मनसुख की पत्नी ने लगाया है। मनसुख की पत्नी ने यह भी सवाल उठाए हैं कि उस रात को आखिर वो घर 40 किलोमीटर दूर क्यों गए?
फडणवीस ने सदन में यह भी कहा कि साल 2017 में एक एक्सटॉर्शन की एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसमें से एक आरोपी खुद सचिन वझे भी थे। उन्होंने यह भी सवाल उठाए कि सचिन वझे को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया। उनके खिलाफ कई सबूत थे। धारा 201 के तहत उनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई। फडणवीस ने मांग की है कि सचिन वझे की गिरफ्तारी होनी चाहिए।
उद्योगपति मुकेश अंबानी धमकी मामले में स्कार्पियो मालिक मनसुख हिरेन की लाश ठाणे के मुंब्रा इलाके की खाड़ी से मिली थी। परिवार और पड़ोसियों का कहना है की हिरेन जिंदादिल इंसान थे। वे कभी आत्महत्या नहीं कर सकते हिरेन सोसाइटी में बच्चों को स्विमिंग भी सिखाते थे। इसलिए डूबने से भी मौत का सवाल पैदा नहीं होता है।
मनसुख के पड़ोसी बताते हैं, ‘वे एक अच्छे और मिलनसार इंसान थे। हम दस पंद्रह साल से एक दूसरे को जानते थे। ये सब कैसे हो गया समझ मे नहीं आ रहा है’। मनसुख ने इस मामले की जानकारी सभी को दी थी। उनका पूरा परिवार तबाह हो गया है। उनके तीन बेटे हैं। यदि मनसुख हिरेन के परिजनों और पड़ोसियों की बात पर यकीन करें तो मनसुख इमारत के बच्चों को तैरना सिखाते थे। उनकी आखरी लोकेशन बीती रात विरार इलाके की थी। जो ठाणे से काफी दूर है। परिवार ने कहा यह सुसाइड नहीं है।





Users Today : 53
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 439
Users Last 30 days : 916
Users This Month : 400
Users This Year : 9350
Total Users : 70557
Views Today : 62
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 601
Views Last 30 days : 1187
Views This Month : 546
Views This Year : 10583
Total views : 106606
Who's Online : 0


