लातूर : महाराष्ट्र के लातूर में सेक्स फॉर जॉब का एक मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, जिला परिषद के जिला समाज कल्याण अधिकारी के खिलाफ नौकरी के बदले युवती से शारीरिक संबंध की मांग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 23 साल की युवती की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, उसके पिता की कुछ साल पहले मृत्यु हो गई थी जो एक सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में शिक्षक थे।
एक अधिकारी ने बताया कि पिता की मौत के बाद युवती ने मुआवजा आधार पर नौकरी के लिए आवेदन किया था। उन्होंने बताया कि आरोपी सुनिल नागेश खमितकर ने कथित तौर पर युवती की नियुक्ति को लटकाया जबकि सूची में उसका नाम था और पद भी रिक्त था। अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने युवती से घूस मांगा लेकिन उनके पास उसे देने को पैसे नहीं थे।
अधिकारी ने कहा कि खमितकर ने कथित तौर पर 22 जनवरी को युवती को जिला परिषद कार्यालय बुलाया और नौकरी का नियुक्ति पत्र देने के ऐवज में शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर शिवाजीनगर पुलिस ने गुरुवार को खमितकर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।





Users Today : 3
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 75
Users Last 30 days : 288
Users This Month : 45
Users This Year : 2827
Total Users : 64034
Views Today : 3
Views Yesterday : 7
Views Last 7 days : 87
Views Last 30 days : 387
Views This Month : 52
Views This Year : 3367
Total views : 99390
Who's Online : 0


