Home Maharashtra सार्वजनिक स्थान पर मास्क के बिना घूमने वालों से वसूला गया 21...

सार्वजनिक स्थान पर मास्क के बिना घूमने वालों से वसूला गया 21 लाख 71 हजार रुपए

148
0

कल्याण : कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए सार्वजनिक स्थान पर मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना नागरिकों को अनिवार्य है, लेकिन कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में कुछ नागरिक बिना मास्क के ही घूमते नजर आ रहे है। मनपा प्रशासन स्थानीय पुलिस की सहयोग से ऐसे नागरिक जो कि सार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क लगाकर घूमते नजर आरहे है उनसे 500 रुपए दंड वसूल रही है। इसी क्रम में अप्रैल महीने में 4 हजार 342 लोगों पर मनपा ने कार्रवाई करते हुए 21 लाख 71 हजार रूपए दंड वसूल किया। वहीं मार्च महीने में 2 हजार 730 लोगों पर कार्रवाई करते हुए 13 लाख 65 हजार रूपए दंड वसूल की थी।