मुंबई : सचिन वझे मामले में ठाकरे सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। मुख्यमंत्री और शरद पवार की मुलाकात के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने भी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की है। सचिन वझे मामले में ठाकरे सरकार की छवि भी खराब हो रही है। ऐसे में महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख के बदले जाने की भी जोरदार चर्चा सियासी गलियारों में चल रही है। अनिल देशमुख की जगह किसी दूसरे चेहरे की तलाश किए जाने की खबरें अब सामने आ रही हैं। हालांकि चर्चा मुंबई पुलिस कमिश्नर के बदले जाने की भी शुरू है। यह गाज किस पर गिरेगी यह भविष्य के गर्भ में है।
राम कदम ने कहा है कि सचिन वझे का बचाव करने वाली शिवसेना की वजह से महाविकास अघाड़ी सरकार के घटक दलों के बीच में तकरार शुरू है। महाविकास अघाड़ी सरकार में वझे की वजह से भारी दरार और फूट पड़ी है। राम कदम ने यह भी सवाल उठाए हैं कि क्या गृहमंत्री अनिल देशमुख सचिन वझे और शिवसेना के रिश्तो की जांच करने की हिम्मत जुटा पाएंगे? कदम ने कहा यह तो तय है कि बड़े नेता और अफसर भी इस मामले में शक के घेरे में हैं और उनको बचाने के लिए शिवसेना वकालत करती हुई नजर आ रही है।
महाराष्ट्र बीजेपी के नेता और विधायक राम कदम ने अब एनआईए द्वारा गिरफ्तार किए गए एनकाउंटर स्पेशलिस्ट सचिन वझे के नार्को टेस्ट की मांग की है। रामकदम का कहना है कि इसे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। बीजेपी ने महाराष्ट्र सरकार पर यह आरोप भी लगाया है कि जो अधिकारी पूरे षडयंत्र का प्रमुख था वही पूरे केस का जांच अधिकारी भी था। इससे पता चलता है महाराष्ट्र सरकार यह सबकुछ जानबूझकर करवा रही थी। क्या महाराष्ट्र सरकार कुछ बड़े नामों को बचाना चाहती थी?
एनआईए (NIA) की हिरासत में भेजे गए एपीआई सचिन वझे की तबीयत बिगड़ने की जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक उन्हें इलाज के लिए मुंबई के जेजे अस्पताल में लाया गया है। बीती रात सचिन वझे की तबीयत खराब हुई थी। जिसके बाद एनआईए के कार्यालय में डॉक्टर को बुलाया गया था। रात में तकरीबन एक बजे के आसपास एनआईए के कार्यालय से डॉक्टर बाहर गए थे। अब सोमवार की दोपहर फिर से सचिन वझे की तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई है।
एनआईए कार्यालय में उपचार इलाज संभव ना होने की वजह से उन्हें मुंबई के जेजे अस्पताल में लेकर आया गया है। इसके पहले शनिवार की रात भी वझे की तबीयत बिगड़ने की खबर आई थी। एनआईए ने उनसे तकरीबन 13 घंटे तक पूछताछ की थी। जिसकी वजह से तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था। सूत्रों के मुताबिक जेजे अस्पताल में उन्हें ग्लूकोज़ भी चढ़ाया गया था। जिसके बाद दूसरे दिन भी सचिन वझे के इलाज के लिए डॉक्टर को बुलाया गया था। सचिन वझे से पूछताछ के दौरान एनआईए सभी एहतियात बरत रही है।





Users Today : 4
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 390
Users Last 30 days : 867
Users This Month : 351
Users This Year : 9301
Total Users : 70508
Views Today : 4
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 543
Views Last 30 days : 1129
Views This Month : 488
Views This Year : 10525
Total views : 106548
Who's Online : 0


