Home Crime मरीजों की संख्या 100 के पार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- ऑक्सीजन की खपत...

मरीजों की संख्या 100 के पार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- ऑक्सीजन की खपत बढ़ने पर फिर लगेगा लॉकडाउन

88
0

मुंबई : महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों की संख्या सौ के पार पहुंच गई है। वहीं, राज्य में कोरोना के मामले भी फिर से बढ़ने लगे हैं। शनिवार को एक दिन में कोरोना के 1485 नए मामले सामने आए जबकि एक दिन पहले शुक्रवार को राज्य में 1410 मामले सामने आए थे। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या बढ़कर 110 हो गई जिसमें सर्वाधिक 46 मरीज मुंबई में पाए गए हैं। मुंबई के अलावा ओमिक्रॉन के सर्वाधिक 22 पुणे में और पिपंरी चिंचवड़ में 19 मरीज मिले हैं।
महाराष्ट्र में कोरोना के मरीजों की संख्या फिर बढ़कर 1485 हो गई है जिसमें शनिवार को अकेले मुंबई में 731 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। सूबे में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 12 मरीजों की मौत हुई और 796 मरीज अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए हैं।
महाराष्ट्र के नासिक जिले के ओझार इलाके में शनिवार को बैलगाड़ी दौड़ का आयोजन किया गया। इस पर एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि “हम कार्यक्रम में कोविड नियमों के उल्लंघन के लिए आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज करेंगे।”