मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि उनकी सरकार दक्षिण मुंबई के पॉश इलाके से बरामद कार से जुड़े केस की सभी पहलुओं की जांच करेगी और किसी को बचाने की कोशिश नहीं की जा रही है. प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर हुई बैठक में सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा है कि इस केस से संबंधित सभी लोगों की जांच होगी और महा विकास अघाड़ी सरकार में शामिल सभी पार्टियों ने इसके लिए अपनी रजामंदी दी है.
इसके साथ ही पवार ने कहा कि सरकार में सभी दल एकजुट होकर काम कर रहे हैं और किसी तरह का कोई भी मतभेद आपस में नहीं है. उन्होंने कहा, ‘शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस और कांग्रेस एक होकर काम कर रहे हैं, हमारे बीच मतभेद नहीं है. सरकार किसी को बचाने की कोशिश करना नहीं चाहती है.’
गौरतलब है कि दक्षिण मुंबई के पॉश इलाके में 25 फरवरी को एक ‘स्कॉर्पियो’ कार के अंदर जिलेटिन की छड़ें रखी हुई मिली थीं. पुलिस ने कहा था कि कार 18 फरवरी को एरोली-मुलुंद ब्रिज से चोरी हुई थी. महाराष्ट्र के आतंक रोधी दस्ते (एटीएस) ने आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 201 (साक्ष्य मिटाने) और 120 बी (आपराधिक साजिश) के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.





Users Today : 2
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 48
Users Last 30 days : 276
Users This Month : 127
Users This Year : 2909
Total Users : 64116
Views Today : 8
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 368
Views This Month : 180
Views This Year : 3495
Total views : 99518
Who's Online : 0


