अंबरनाथ : वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह द्वारा राज्य की सत्तारूढ़ सरकार के गृहमंत्री पर लिखित रूप से लगाए गए आरोप को शर्मनाक बताते हुए आघाडी सरकार का विरोध करने के लिए रविवार की सुबह भाजपा शहर कमेटी द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। अंबरनाथ शहर भाजपा पूर्व विभाग के अध्यक्ष अभिजीत करंजुले के मार्गदर्शन में रविवार को स्थानीय शिवाजी चौक में आयोजित धरना प्रदर्शन के अवसर पर भाजपा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं ने गृहमंत्री के फोटो पर चप्पलें मारी व नोटों का हार डालकर देशमुख का विरोध किया।
विश्वजीत करंजुले-पाटिल, राजेश कौठाले, हीरालाल गुप्ता, दिपक कोतेकर, संजय आदक, कांजी धल, मनीष गुंजाल, दत्ता देशमुख,अजित खरात,नितिन परब,बसंतोष शिंदे, एकनाथ चौधरी, पराग वेलणकर, नरसिमलु बोलबंडा, पार्श्वनाथ पाल, लालमन यादव, देवेंद्र यादव, अप्पा कुलकर्णी, प्रभाकर भोईर, ईश्वर गुंजाल, प्रदीप गुप्ता,अतिश पाटिल, आशिष भोईर, प्रवीण महाजन, विश्वास नलावडे, भगवान भाई, तपन सेन, राजेश शर्मा, राजू गायकवाड, रणविजय यादव, आरपी सिंग, रुपाली लठ्ठे, उज्वला कबरे, मंजु धल, दिपाली गुंजाल, सुनिता लयाल, रोजलिन फर्नांडिस, पुजा रणदिवे,सायली कोतेकर,बमाधवी सिंह, सुनिता लाड, अनिता आदक आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।
इस बीच, उल्हासनगर शहर जिला भाजपा के बैनर तले भाजपाई सड़क पर उतरे और भाजपा नगरसेवक मनोज लासी के अमन टाकीज रोड़ स्थित कार्यालय पर कोरोना नियमों का पालन करते हुए महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग की। भाजपा के जिला अध्यक्ष जमनू पुरासवानी, मनपा के नेता प्रतिपक्ष किशोर बनवारी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व भारतीय सिंधु सभा के महाराष्ट्र प्रदेश महामंत्री महेश सुखरमानी, भाजपा व लबाना समाज के नेता अजितसिंह लबाना, होम नारायण वर्मा, जमीर खान, राम पारवानी उर्फ चार्ली,मनोहर खेमचंदानी के अलावा भारतीय जनता पार्टी के नगरसेवक, पदाधिकारियों द्वारा इस आंदोलन में हिस्सा लिया गया।





Users Today : 6
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 349
Users Last 30 days : 838
Users This Month : 296
Users This Year : 9246
Total Users : 70453
Views Today : 7
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 483
Views Last 30 days : 1087
Views This Month : 410
Views This Year : 10447
Total views : 106470
Who's Online : 0


