Home Maharashtra एनसीपी के एक और नेता पर लगा बलात्कार का संगीन आरोप

एनसीपी के एक और नेता पर लगा बलात्कार का संगीन आरोप

143
0

पुणे : धनंजय मुंडे के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी एनसीपी के एक और नेता के ऊपर बलात्कार का आरोप लगा है। एनसीपी के इस नेता का नाम राजेश विटेकर है। जो परभणी जिले में एनसीपी के नेता है राजेश विटेकर परभणी जिला परिषद के अध्यक्ष भी हैं। विटेकर पर एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने शरद पवार के नाम की धमकी देकर मेरे साथ साल भर तक यौन शोषण किया है। पीड़िता के मुताबिक विटेकर ने कहा कि मेरे सर पर शरद पवार का हाथ है। इसलिए मेरे खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं होगा। पीड़ित महिला ने गुरुवार को पुणे शहर में भूमाता ब्रिगेड की अध्यक्षा तृप्ति देसाई के साथ एक पत्रकार परिषद में यह गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों के बाद एक बार फिर से महाविकास अघाड़ी सरकार की छवि पर दाग लगा है।

इसके पहले सामाजिक कल्याण मंत्री धनंजय मुंडे और राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष महबूब शेख जैसे नेताओं पर बलात्कार के आरोप लगे थे। धनंजय मुंडे ने अपनी तरफ से इस मामले पर स्पष्टीकरण भी दिया था। हालांकि बाद में महिला ने धनंजय मुंडे के खिलाफ अपनी शिकायत वापस ले ली थी। वही संजय राठौड़ मामले में भी सरकार की जमकर बदनामी हुई थी और अंत में संजय राठौड़ को मंत्री पद से अपना इस्तीफा भी देना पड़ा था। ऐसे में राजेश पर क्या कार्रवाई करेगी, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। 39 वर्षीय राजेश विटेकर परभणी जिला परिषद के अध्यक्ष हैं। इसके अलावा सोनपेठ कृषी उत्पन्न बाजार समिती सभापती और परभणी जिला मध्यवर्ती बैंक संचालक भी हैं। परभणी लोकसभा सीट से एनसीपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि इसमें उनकी हार हुई थी।