Home Maharashtra नालासोपारा : टीकाकरण के लिए कतार में खड़ी महिला की मौत

नालासोपारा : टीकाकरण के लिए कतार में खड़ी महिला की मौत

75
0

नालासोपारा : पूर्व के अल्कापुरी स्थित वसई-विरार शहर महानगरपालिका प्राथमिक आरोग्य केंद्र झालावाड़ कोविड टीकाकरण के लिए लाइन में खड़ी एक 57 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना सुबह 9 बजे के आसपास घटित हुई जब वैक्सीन लेने के लिए महिला कतार में खड़ी थी। उसी दौरान महिला को चक्कर आने लगा।आनन-फानन में उसे उपचार के लिए रिक्शा से अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते मे ही उनकी मौत हो गई। मृतक महिला के परिजनों का आरोप है कि मनपा टीकाकरण केंद्र पर योग्य सुविधा न होने के कारण मौत हुई है। इसके पूर्व मार्च महीनें में वैक्सीन के लिए कतार में खड़े एक 64 वर्षीय व्यक्ति की चक्कर आने से मौत हो गई थी।