नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवाती तूफान टाउतेके कारण महाराष्ट्र में उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से चर्चा की और ताजा स्थिति की जानकारी ली. आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम ने तूफान के चलते हुए नुकसान और तैयारियों पर बातचीत की. अधिकारियों ने जानकारी दी कि चक्रवाती तूफान टाउते के गुजरात की ओर बढ़ने के बीच मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में सोमवार को बहुत तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. इससे जगह-जगह पेड़ उखड़ गए और ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं.
बृहन्मुंबई महानगर निगम (बीएमसी) ने दोपहर को बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ घंटे के दौरान मूसलाधार बारिश और 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी दी है. फिलहाल मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में खूब वर्षा हो रही है एवं तेज आंधी चल रही है. आईएमडी ने इससे पहले बताया कि तूफान टाउते विकराल चक्रवाती तूफान में बदल गया है. आईएमडी के चक्रवात चेतावनी विभाग के मुताबिक ‘पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर बना अत्यधिक भीषण चक्रवाती तूफान टाउते पिछले 6 घंटों के दौरान लगभग 20 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा, और अब यह विकराल चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है.’
इसके कारण अब 180-190 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जिसके 210 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तक पहुंच जाने का अनुमान है. चक्रवात से निपटने की तैयारियों का प्रधानमंत्री ने रविवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में जायजा लिया था.
आपको बता दें कि चक्रवाती तूफान टाउते का खतरा अब गुजरात के भावनगर और जूनागढ़ पर मंडराने लगा है. पहले तूफान के 18 मई की सुबह पोरबंदर और महुआ (भावनगर) के बीच से गुजरात के तट पर टकराने का खतरा था. अब यह दाहिनी तरफ मुड़ गया बताया जा रहा है. इससे भावनगर और जूनागढ़ पर खतरा नजर आ रहा है. वहां यह आज शाम तक यहां पहुंच सकता है.





Users Today : 43
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 386
Users Last 30 days : 875
Users This Month : 333
Users This Year : 9283
Total Users : 70490
Views Today : 54
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 530
Views Last 30 days : 1134
Views This Month : 457
Views This Year : 10494
Total views : 106517
Who's Online : 0


