मुंबई, महाराष्ट्र सरकार को कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है. अब नए मरीजों को कोविड सेंटर जाना होगा यानी होम आइसोलेशन की सहूलियत को खत्म कर दिया गया है. दरअसल, सरकार को जानकारी मिल रही थी कि होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के कारण कई जगह पर कोरोना का प्रसार हो रहा है. इस वजह से यह फैसला लिया गया है.
महाराष्ट्र के उन जिलों में होम आइसोलेशन की सुविधा बंद की गई है, जहां पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से अधिक है. कोल्हापूर, सांगली, सातारा, यवतमाळ, अमरावती, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सोलापूर, अकोला, बुलढाणा, वाशीम, बीड, गडचिरोली, अहमदनगर, उस्मानाबाद जिले में होम आइसोलेशन बंद कर दिया गया है. हालांकि, बीएमसी ने अभी होम आइसोलेशन की इजाजत दी है.
महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि भले ही केस कम हो रहे हैं, लेकिन सावधानियां अभी बरतनी है, कई बार शिकायत मिल रही थी कि होम आइसोलेशन का पालन मरीज ठीक से नहीं कर रहे हैं, इस वजह से उनके घर वालों के साथ आस-पास के लोग भी संक्रमित हो रहे हैं, ऐसे में बाकी लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए मरीजों को अब कोविड सेंटर में रहना होगा.
होम आइसोलेशन को खत्म करने का फैसला उस वक्त आया है, जब महाराष्ट्र में कोरोना का ग्राफ गिर रहा है. अब अस्पतालों और कोविड सेंटर पर दबाव कम हुआ है. इसी वजह से होम आइसोलेशन को खत्म करके अब नए मरीजों को कोविड सेंटर में एडमिट करने का फैसला लिया गया है.





Users Today : 0
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 72
Users Last 30 days : 285
Users This Month : 42
Users This Year : 2824
Total Users : 64031
Views Today :
Views Yesterday : 7
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 384
Views This Month : 49
Views This Year : 3364
Total views : 99387
Who's Online : 0


