मुंबई: कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद झारखंड से अन्य राज्यों में जाने वाले प्रवासी मजदूरों की वापसी शुरू हो गई हैं। विशेषकर वैसे मजदूरों का लौटना शुरू हो गया है जो काम और रोजगार की तलाश में अन्य राज्यों की ओर जाते हैं। पिछले दिनों लॉक डाउन और कोविड मरीजों की संख्या बढ़ने पर भारी संख्या में प्रवासी झारखंड लौटे थे। अधिकतर लोगों की वापसी ट्रेनों से हुई थी। इस वजह से कई रेलवे जोन की ओर से पूर्व में मजदूरों के लिए एक से चार ट्रिप की स्पेशल ट्रेन चलवाई गई थी।
राज्य के ज्यादातर मजदूर गुजरात, महाराष्ट्र के अलावा दिल्ली और पंजाब काम करने जाते हैं। अब वे सामान्य स्थिति का आंकलन करते हुए ट्रेनों में वापसी के लिए आरक्षित बर्थ बुक करवा रहे हैं। 31 मई के बाद से कम किराया वाले ट्रेनों में आरक्षित बर्थ वेटिंग में चली गई हैं। जबकि पूर्व में वापसी वाली यही ट्रेनों की बर्थ खाली जा रही थी। रांची रेलमंडल के वरीय वाणिज्य प्रबंधक अवनीश कुमार के अनुसार 1700 बर्थ वाली मधुपुर से सूरत तक चलने वाली स्पेशल ट्रेन में पूरी सीट फुल हो चुकी हैं। इसके अलावा रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में थर्ड एसी में 159, फस्ट एसी में आठ और सेकेंड एसी में 105 बर्थ उपलब्ध हैं।
जिस ट्रेन में प्रवासी मजदूर ज्यादा सफर करते हैं, वैसी ट्रेनों में गरीब रथ स्पेशल ट्रेन में 31 मई को 189, एक जून को 182 और चार जून को 67 वेटिंग चल रही हैं। इसके अलावा हटिया-पुणे स्पेशल ट्रेन में 31 मई को थर्ड एसी में 16 आरएसी, चार जून को 15 बर्थ और सेकेंड एसी में सात बर्थ उपलब्ध हैं। स्लीपर श्रेणी में 31 मई को 91 लंबी प्रतिक्षा सूची चल रही हैं। इसके अलावा लोक मान्य तिलक टर्मिनल-मुंबई जाने वाली स्पेशल ट्रेन में थर्ड एसी में चार जून को 141 बर्थ, 11 जून को 243 बर्थ उपलब्ध हैं। परंतु स्लीपर श्रेणी में 85 वेटिंग और 11 जून को 22 वेटिंग हैं। इसके अलावा पंजाब होकर चलने वाली संबलपुर-जम्मूतवी स्पेशल ट्रेन में टू एस में 21, स्लीपर में 52, थर्ड एसी में 18, सेकेंड एसी में तीन वेटिंग चल रही हैं। ज्ञात हो कि वर्तमान में रांची रेलमंडल से 38 जोड़ी एक्सप्रेस-पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन हो रहा हैं।





Users Today : 6
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 349
Users Last 30 days : 838
Users This Month : 296
Users This Year : 9246
Total Users : 70453
Views Today : 7
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 483
Views Last 30 days : 1087
Views This Month : 410
Views This Year : 10447
Total views : 106470
Who's Online : 0


