मुंबई, तेलंगाना के विकाराबाद जिले के इंटरमीडिएट का एक छात्र अभिनेता सोनू सूद से मिलने हैदाराबाद से मुंबई के लिए पैदल चल रहा है. दोमा मंडल स्थित दोरनालपल्ली गांव का रहने वाला वेंकटेश इंटरमीडिएट का सेकेंड ईयर का छात्र है, उसकी माँ गुजर गई है, पिता ऑटो रिक्शा चलाता है.
वेंकटेश के पिता फाइनांस में ऑटो रिक्शा लिया था, कोरोना महामारी और लॉक डाउन की वजह से उनका ऑटो ज्यादा चलता नहीं है. परिवार का काफी उधार का बोझ बढ़ गया, घर चलाना मुश्किल हो रहा है, ईएमआई नहीं चुका पाने पर फाइनांस वालों ने ऑटो रिक्सा छीन कर ले गए. अपनी पिता की ये हालात देख वेंकटेश काफी निराश हो गया.
कटेश जो सोनू सूद का बहुत बड़ा प्रसंशक है, कोरोना महामारी के दौरान सोनू सूद गरीबों का मसीहा बना हुआ है, उन्होंने लाखों लोगों की मदद की. वेंकटेश सोनू सूद को भगवान की पूजता है.
वेंकटेश ने ठान ली कि वह हैदाराबाद से मुंबई तक पैदल चलते हुए जाकर सोनू सूद से मुलाकात करेगा, उन्हें अपनी परेशानी बताएगा और मदद मांगेगा, ताकि उसके परिवार को राहत मिले.
वेंकटेश का कहना है कि भले ही सोनू सूद हमें मदद करें या न करें, दूसरों को ऐसे ही मदद करते रहें. वेंकटेश ने कहा कि मुंबई पहुंचने तक जितने भी मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारे मिलेंगे वहां सोनू सूद की शालामती के लिए दुआ मांगते हुए जा रहा हूँ.
वेंकटेश सोनू सूद का प्लेकार्ड लेकर हैदाराबाद के पटानचेरु से मुंबई के लिए पैदल यात्रा शुरू किया है. हैदाराबाद से मुंबई की दूरी करीब 700 किमी है, पिछले कई दिनों से पैदल चल रहा है, उसका कहना है कि थक जाता हूँ या पैर में जब दर्द होता है, सोनू सूद को याद कर जोश में आ जाता हूँ.
वेंकटेश का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद सोनू सूद तक पहुंच गया, उन्होंने फेसबुक में वेंकटेश का वीडियो डालकर कहा कि मुझे इतना प्यार करने के लिए शुक्रिया, मगर अपनी जान जोखिम में मत डालो, मुझे पता है मुझसे बहुत लोग प्यार करते हैं, उन सभी को मेरा प्यार.





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


