मुंबई, रेवले स्टेशन पर आरपीएफ जवान एकबार फिर से मसीहा बनकर समाने आया है. चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में एक शख्स नीचे गिर गया. वह ट्रेन और पटरी के बीच बने गैप में गिरने ही वाला था कि सही समय पर आरपीएफ जवान दौड़कर वहां पहुंच गया और उसे उठा लिया. इस तरह से एक बड़ा हादसा होने से टल गया.
यह घटना मुंबई के कुर्ला रेलवे स्टेशन की है. एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्टेशन से छूट चुकी थी. देर से पहुंचने की वजह से एक शख्स ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगा. लेकिन वह ट्रेन में ऊपर चढ़ने की वजाय नीचे गिर पड़ा. शख्स ट्रेन और पटरी के बीच में फंसने ही वाला था कि अचानक से आरपीएफ जवान मसीहा बनकर दौड़कर वहां पहुंच गया और नीचे गिरे शख्स को बाहर खींच लिया. जवान की वजह से ही उसकी जान बच सकी.
मुंबई के रेलवे स्टेशन पर RPF जवान द्वारा किसी की जान बचाने का ये कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी कई ऐसे वीडियो सामने आ चुके हैं, जिनमें जल्दबाजी की वजह से लोगों की जान खतरे में पड़ गई. इस दौरान जवानों ने उसकी जान बचाई.





Users Today : 2
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 48
Users Last 30 days : 276
Users This Month : 127
Users This Year : 2909
Total Users : 64116
Views Today : 8
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 368
Views This Month : 180
Views This Year : 3495
Total views : 99518
Who's Online : 0


