इस साल की शुरुआत में दक्षिण मुंबई के डोंगरी इलाके में एक ड्रग्स फैक्टरी का भंडाफोड़ करने के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने सोमवार को एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस बाबत जानकारी देते हुए एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि एनसीबी की एक टीम ने सोमवार तड़के वांछित अभियुक्त जमान हिदायतुल्ला खान उर्फ सोनू पठान को यहां पाइधोनी इलाके से पकड़ा और बाद में उसे हिरासत में ले लिया।
एनसीबी ने इस साल जनवरी में प्रतिबंधित दवा बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा किया था। बाद में एजेंसी ने मामले की जांच में शामिल होने के लिए पठान को कई बार समन जारी किया, लेकिन उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया।
अधिकारी ने कहा कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पता चला था कि पठान एक सहयोगी से मिलने पाइधोनी इलाके में आएगा। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए एनसीबी ने पूरे इलाके की नाकेबंदी कर पठान को दबोच लिया। इससे पहले एजेंसी ने मामले के सिलसिले में भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के सहयोगी चिंकू पठान उर्फ परवेज खान और दिवंगत माफिया डॉन करीम लाला के रिश्तेदार और आरिफ भुजवाला को गिरफ्तार किया था।
जनवरी में ऑपरेशन के दौरान, एनसीबी ने 5.375 किलोग्राम मेफेड्रोन (एमडी), 6.126 किलोग्राम इफेड्रिन, 990 ग्राम मेथमफेटामाइन, 2 करोड़ रुपये से अधिक नकद और दो हथियार जब्त किए थे। पठान एक अन्य मामले में भी शामिल है जिसमें एक महिला तस्कर इकरा कुरैशी को एमडी की व्यावसायिक मात्रा के साथ गिरफ्तार किया गया था।
उसके खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में सात मामले दर्ज हैं, जिनमें पाइधोनी, डोंगरी, कालाचौकी और शिवाजी पार्क शामिल हैं। अधिकारी ने कहा कि एक अन्य मामले में, एनसीबी ने शनिवार को दक्षिण मुंबई से 57 ग्राम एमडी को जब्त कर लिया और दो लोगों को पकड़ा, जिनकी पहचान आसिफ इकबाल शेख और प्रणव शाह के रूप में हुई। दोनों की गिरफ्तारी तब हुई, जब वे एक स्थानीय ग्राहक को प्रतिबंधित पदार्थ देने जा रहे थे।





Users Today : 3
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 75
Users Last 30 days : 288
Users This Month : 45
Users This Year : 2827
Total Users : 64034
Views Today : 3
Views Yesterday : 7
Views Last 7 days : 87
Views Last 30 days : 387
Views This Month : 52
Views This Year : 3367
Total views : 99390
Who's Online : 0


