मुंबई, पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के साथ-साथ महंगी होती जीवन आवश्यक वस्तुओं की कीमतों के खिलाफ मुंबई कांग्रेस 7 जुलाई से मुंबई भर में आंदोलन छेड़ने जा रही है। मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष भाई जगताप ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उनके साथ मुंबई कांग्रेस के कार्याध्यक्ष चरणजीत सिंह सप्रा, महासचिव संदेश कोंडविलकर और सह-कोषाध्यक्ष अतुल बर्वे भी मौजूद थे।
उन्होंने बताया कि 7 जुलाई से मुंबई के सभी 227 बीएमसी वार्डों में कांग्रेस के स्थानीय नेता यह आंदोलन शुरू करेंगे और यह आंदोलन 17 जुलाई तक चलेगा। हर दिन 23 वार्डों में निषेध आंदोलन किया जाएगा। जगताप ने कहा कि कांग्रेस अपने आंदोलन में आम जनता को भागीदार बनाने के लिए पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ मुंबई भर में पेट्रोल पंपों के बाहर हस्ताक्षर अभियान शुरू करने जा रही है। जिसमें मुंबई की आम जनता केंद्र सरकार की पेट्रोल के दाम बढ़ाओ नीति के खिलाफ हस्ताक्षर कर अपना रोष व्यक्त करेगी।
जगताप ने बताया कि यह आंदोलन सिर्फ मुंबई में ही नहीं बल्कि केंद्र और राज्य के स्तर पर भी चलाया जाएगा। देश स्तर पर अखिल भारतीय कांग्रेस और राज्य स्तर पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी इस आंदोलन का नेतृत्व करेगी। उन्होंने कहा कि 10 दिन तक चलने वाले इस आंदोलन में कांग्रेस के फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन जैसे यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस आदि को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का निर्देश कांग्रेस आलाकमान ने दिया है।
कोरोना पीड़ित परिवारों को मदद
जगताप ने आगे कहा कि मुंबई कांग्रेस 12 जुलाई से कोविड से प्रभावित परिवारों तक पहुंचने का एक अभियान शुर कर रही है। इस अभियान के तहत मुंबई के हर वार्ड में 10-10 कार्यकर्ता कोविड प्रभावित परिवारों से मिलेंगे और उनकी समस्याओं और कठिनाइयों के बारे में जानेंगे। यह अभियान लगातार 30 दिनों तक चलेगा। अभियान के जरिए मुंबई के 6 से साढ़े 6 लाख परिवारों तक मदद पहुंचेगी।





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


