मुंबई, महाराष्ट्र की बिबवेवाड़ी पुलिस ने सेना के एक फर्जी अफसर को धर दबोचा है. उसने खुद को सेना का अधिकारी बताकर 50 से ज्यादा महिलाओं को प्यार के जाल में फंसाया और चार महिलाओं से शादी रचाई. सेना का अफसर बन महिलाओं को ठगने वाले औरंगाबाद जिले के कन्नड़ तालुका निवासी योगेश दत्तू गायकवाड़ (26) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. धोखधड़ी में उसका साथ देनेवाले अहमदनगर निवासी संजय शिंदे को भी पुलिस गिरफ्तार किया है, जो योगेश के लिए बाउंसर का काम करता था. उनके पास से सेना की 12 वर्दी और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं.
21 जून को बिबवेवाड़ी की एक महिला (22) ने योगेश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद उसकी पोल खुल गई. पुलिस उपायुक्त नम्रता पाटिल ने बताया कि योगेश इतना शातिर था कि महिलाओं को प्यार में फंसाता था और फिर उनके रिश्तेदारों से ठगी करता था. योगेश ने चार शादियां की है. दो शादियां उसने आलंदी की धर्मशालाओं में और दो अन्य मंदिरों में कीं. वरिष्ठ निरीक्षक सुनील जावरे ने बताया कि योगेश 53 महिलाओं को डेट कर चुका है.
योगेश महिलाओं और उनके परिवार के सदस्यों के सामने खुद को मेजर या कर्नल बताया करता था. उसने खुद का नाम राम रखा था और बताता था कि वह जम्मू-कश्मीर में तैनात है. योगेश जब कभी भी महिलाओं से मिलता था तो वह हमेशा सेना की वर्दी में रहता था. पुलिस को उसके पास से 12 सेना की वर्दी, 26 नए जूते, दो मोटरसाइकिल, दो चार पहिया वाहन, एक ट्रंक, सेल फोन, रबर स्टैंप और अन्य कीमती सामान के साथ 5.5 लाख रुपये बरामद हुए हैं.





Users Today : 2
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 345
Users Last 30 days : 834
Users This Month : 292
Users This Year : 9242
Total Users : 70449
Views Today : 2
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 478
Views Last 30 days : 1082
Views This Month : 405
Views This Year : 10442
Total views : 106465
Who's Online : 0


