मुंबई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र-करेल सहित 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग की. ये वो राज्य हैं जहां कोरोना की स्थिति अब भी सबसे चिंताजनक बनी हुई है. इस बैठक में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येद्दियुरप्पा, ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव इस बैठक के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए किए गए इंतजाम के बारे में बताया है और केंद्र सरकार से जरूरी मदद की मांग की.
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बैठक के दौरान पीएम मोदी से धार्मिक, सामाजिक और राजकीय कार्यक्रम के साथ ही आंदोलन को लेकर होने वाली भीड़ को रोकने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर नियम बनाने की मांग की है. सीएम ठाकरे ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार कोरोना मरीजों की संख्या कम करने की कोशिश कर रही है. फ्रंटलाइन वर्कर का टीकाकरण तेजी से किया जा रहा है साथ ही कोरोना का टीका खराब ना हो इसके लिए भी प्रयास किए गए हैं और इसमें कमी लाई गई है.
मुख्यमंत्री ने बताया की कोरोना की संभावित तीसरी लहर से मुकाबला करने के लिए महाराष्ट्र पूरी तरह से तैयार है. उद्योगों पर इसका असर ना हो इसके लिए उपाय किए जा रहे हैं.
मुख्यमंत्री ने राज्य के लिए ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन की डोज की मांग की है साथ ही जरूरी दवाइयों की कीमत नियंत्रित करने की भी विनती की है. सीएम ठाकरे ने बताया कि राज्य में गांवो के अंदर कोरोना संक्रमण कम करने के लिए स्पर्धा आयोजित करने का अच्छा फायदा मिला है. छोटे बच्चों में संक्रमण कैसे कंट्रोल किया जाए इसके लिए टास्क फोर्स भी बनाई गई है





Users Today : 52
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 438
Users Last 30 days : 915
Users This Month : 399
Users This Year : 9349
Total Users : 70556
Views Today : 61
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 1186
Views This Month : 545
Views This Year : 10582
Total views : 106605
Who's Online : 1


