मुंबई, मुंबई में कल रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण चेंबूर, विक्रोली, भांडुप आदि जगहों पर कई घरों के ऊपर चट्टान गिरने की घटनाएं घटीं। इसकी जानकारी मिलते ही मुंबई उपनगर जिला के पालक मंत्री आदित्य ठाकरे ने रात से ही प्रशासनिक अधिकारियों से पल-पल की जानकारी ली। इसी के साथ दुर्घटना में फंसे नागरिकों के लिए तत्काल बचाव और मदद कार्य करने का निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिया। इसी तरह चेंबूर के भारत नगर, विक्रोली सूर्या नगर, भांडुप के मुंशी महल परिसर के घटनास्थलों पर पहुंचकर राहत कार्यों का जायजा लिया। पहाड़ों पर खतरनाक जगहों पर बसे लोगों को स्थानांतरित किए जाने की जानकारी भी आदित्य ठाकरे ने दी।
आदित्य ठाकरे ने कल हुई दुर्घटना में मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। साथ ही इस परिसर में रहनेवालों लोगों से मुलाकात करके उन्होंने सरकार के माध्यम से सभी प्रकार के उपाय योजना किए जाने के बारे में भी बताया। आदित्य ठाकरे ने इस दौरान कहा कि शनिवार रात में २०० मिमी से अधिक बारिश होने के कारण अनेक जगहों पर प्राकृतिक आपदा खड़ी हो गई। दुर्घटनास्थल तक पहुंचने में मुश्किल होने के बावजूद बचाव दल ने काफी मुश्किलों का सामना करते हुए राहत कार्य शुरू किया है।
दुर्घटनास्थल पर खतरनाक स्थिति के घरों में रहनेवालों को अन्य जगहों पर स्थानांतरित करने के लिए उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया है। मीठी नदी का जलस्तर बढ़ने से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, ऐसा अधिकारियों ने उन्हें बताया। कम समय में अधिक वर्षा होने से जिन क्षेत्रों में जल संरक्षण की समस्या निर्माण हो रही है, वहां पानी की वहन क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए बड़े भूमिगत जल भंडारण टैंकों का निर्माण किया जा रहा है, ऐसा भी उन्होंने कहा। इस अवसर पर सांसद राहुल शेवाले, विधायक रमेश कोरगांवकर, सुनील राऊत, मुंबई मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल, अतिरिक्त आयुक्त अश्विनी भिडे, मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नगराले, मुंबई उपनगर जिलाधिकारी मिलिंद बोरीकर, स्थानीय नगरसेवक उमेश माने, निधि शिंदे, राजेश्वरी रेडकर, दीपमाला बडे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।





Users Today : 17
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 361
Users Last 30 days : 923
Users This Month : 289
Users This Year : 9239
Total Users : 70446
Views Today : 27
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 495
Views Last 30 days : 1189
Views This Month : 401
Views This Year : 10438
Total views : 106461
Who's Online : 0


