मुंबई, मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को रायगढ़ और पुणे समेत महाराष्ट्र के 5 जिलों के लिए बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया. मौसम विभाग ने बताया कि अगले 2 दिन में इन जिलों में कुछ स्थानों पर बेहद भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने मुंबई के लिए बुधवार और शुक्रवार के बीच ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है, जिसके अनुसार भारी से बेहद भारी बारिश हो सकती है. IMD के मुंबई केंद्र के अनुसार, पुणे, रायगढ़, रत्नगिरि कोल्हापुर और सतारा में बेहद भारी बारिश होने की आशंका प्रबल है.
इन जिलों में बुधवार और गुरुवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. विभाग ने कहा कि बेहद भारी बारिश का अर्थ है कि उक्त स्थानों पर 24 घंटे में 204.5 मिलीमीटर से अधिक वर्षा हो सकती है. विभाग के अनुसार, राज्य के मराठवाड़ा और विदर्भ क्षेत्रों में शुक्रवार तक हल्की बारिश हो सकती है.
उधर, राजस्थान में मॉनसून की बारिश का दौर जारी है. वहां बीते 24 घंटों में अनेक जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई. सबसे अधिक 143 मिलीमीटर बारिश सवाई माधोपुर में दर्ज की गई. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बीते चौबीस घंटों में राज्य के जयपुर, भरतपुर संभाग के जिलों में अधिकतर स्थानों पर हल्के से मध्यम बारिश, जबकि सवाई माधोपुर, धौलपुर व अलवर जिलों में कहीं-कहीं भारी व अति भारी बारिश हुई है.





Users Today : 1
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 32
Users Last 30 days : 265
Users This Month : 132
Users This Year : 2914
Total Users : 64121
Views Today : 4
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 73
Views Last 30 days : 351
Views This Month : 196
Views This Year : 3511
Total views : 99534
Who's Online : 0


