मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (सपा) सुप्रीमो शरद पवार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर पुणे जिले के पुरंदर, बारामती, इंदापुर और दौंड तहसीलों में सूखे जैसी स्थिति के समाधान के लिए बैठक की मांग की है. माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर पोस्ट किए गए पत्र में शरद पवार ने कहा कि राज्य सरकार ने सूखे जैसी स्थिति को कम करने के लिए इस क्षेत्र में सिंचाई योजनाएं शुरू की थीं, लेकिन हाल ही में जब उन्होंने इनमें से कुछ क्षेत्रों का दौरा किया तो उनके कार्यान्वयन में समस्याएं पाई गईं.
शरद पवार ने पत्र में कहा कि इन यात्राओं के दौरान जनता के साथ संवाद में, ग्रामीणों ने कृषि और पेयजल की समस्या को हल करने की मांगों के साथ कुछ उपाय भी सुझाए. पुणे जिले के उपरोक्त तालुकों में पारंपरिक सूखे की स्थिति को दूर करने के लिए स्थायी उपाय करने की आवश्यकता है. इसके लिए हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप अपने नेतृत्व में और राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्रियों के साथ-साथ मृदा एवं जल संरक्षण मंत्री और जल आपूर्ति मंत्री की उपस्थिति में मुंबई में एक बैठक आयोजित करें.
शरद पवार ने सीएम शिंदे से ये आग्रह भी किया
एनसीपी (सपा) प्रमुख ने सीएम शिंदे से आग्रह किया है कि प्रस्तावित बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अजीत पवार और मृदा-जल संरक्षण और जल आपूर्ति मंत्री भी मौजूद रहें. उन्होंने कहा कि बैठक में उन्हें संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा करने और पुणे जिले में सूखे की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक उपायों पर विचार-विमर्श करने की आवश्यकता है.
बता दें कि एनसीपी (सपा) प्रमुख ने शरद पवार ने पिछले सप्ताह बारामती लोकसभा क्षेत्र के कई सूखाग्रस्त गांवों का दौरा किया था और किसानों से बातचीत की थी. वे मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को और गांवों का दौरा करेंगे.





Users Today : 50
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 436
Users Last 30 days : 913
Users This Month : 397
Users This Year : 9347
Total Users : 70554
Views Today : 59
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 598
Views Last 30 days : 1184
Views This Month : 543
Views This Year : 10580
Total views : 106603
Who's Online : 0


