Home Crime ATM से पैसे चुराने के लिए तोड़फोड़ की जगह किया ब्लास्ट, 28...

ATM से पैसे चुराने के लिए तोड़फोड़ की जगह किया ब्लास्ट, 28 लाख लेकर फरार हुए बदमाश

289
0

पुणे, एक हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है. पुणे के पास स्थित चाकण में एक ATM से 28 लाख रुपए की चोरी हुई है. खास बात यह है कि पहली बार एटीएम से पैसे चोरी करने के लिए विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया है. आधी रात के करीब चाकण के महालुंगे के भाम्बोली की एक सड़क किनारे स्थित हिताची बैंक के एटीएम से चोरों ने अजीब तरह से चोरी की. पहले चोरों ने जिलेटिन का इस्तेमाल करते हुए एटीएम में विस्फोट करवा दिया और फिर उसके फटने के बाद उसमें रखे हुए मनी बॉक्स से रकम लेकर फरार हो गए. आधी रात होने की वजह से आस-पास कोई मौजूद नहीं था. इसलिए धमाके से कोई घायल नहीं हुआ.
ATM में लगे CCTV कैमरे की सहायता से चोरों की पहचान की जा रही है. शहर से 20 किलोमीटर दूर पर यह एटीएम स्थित होने की वजह से स्थानीय लोग भी धमाके सुनकर तुरंत नहीं जुट सके. जब तक स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिली तक चोर अपना काम कर चुके थे. जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की तहकीकात शुरू हो गई. पुलिस के मुताबिक जिस तरह से चोरी को अंजाम दिया गया है, वह एक या दो लोगों का काम नहीं है. यानी चोरों की संख्या ज्यादा रही होगी.