मुंबई, मुंबई महानगरपालिका के चुनाव के लिए मंगलवार को वॉर्डों के आरक्षण को लेकर लॉटरी प्रक्रिया पूरी की गई। मनपा के कुल २३६ वॉर्डों के लिए लॉटरी निकाली गई। सभी वॉर्डों में सामान्य, महिला सामान्य, एससी, एसटी आदि आरक्षण सूची जारी की गई। बांद्रा के रंगशारदा सभागृह में लॉटरी की प्रक्रिया आयोजित की गई थी। यहां बड़ी संख्या में पूर्व नगरसेवक व इच्छुक लोग उपस्थित थे। मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल, अतिरिक्त आयुक्त संजीव कुमार, राज्य चुनाव आयोग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।
२३६ वॉर्डों में से ११८ वॉर्डों पर महिलाओं को आरक्षण मिला है। सामान्य महिलाओं के लिए १०९ वॉर्ड आरक्षित हैं। यहां कोई भी महिला चुनाव लड़ सकती है, जबकि ८ वॉर्ड अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए और अनुसूचित जनजाति की महिला के लिए एक वॉर्ड आरक्षित है।
१) अनुसूचित जाति के लिए वॉर्ड क्रमांक ६०, १५३, १५७, १६२, २०८, २१५ और २२१ आरक्षित हैं। अनुसूचित जनजाति के लिए वॉर्ड क्रमांक ५५ आरक्षित है। इसके अतिरिक्त ११० वॉर्ड सामान्य वर्ग के वॉर्ड हैं। यहां सामान्य पुरुष चुनाव लड़ सकेंगे।
हर बार चुनाव में ओबीसी के लिए २७ प्रतिशत आरक्षण मिलता था। पिछले मनपा चुनाव में ओबीसी समाज को ६१ सीटों पर आरक्षण मिला था लेकिन इस बार सुप्रीम कोर्ट में यह मामला पेंडिंग होने की वजह से ओबीसी आरक्षण के बगैर चुनाव होने जा रहा है। हालांकि कई राजनीतिक दलों का दावा है कि हम टिकट वितरण में ओबीसी समाज का ख्याल रखेंगे। बता दें कि ओबीसी आरक्षण मामले में राज्य सरकार जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में इंपेरिकल डाटा उपलब्ध कराएगी, जिसके बाद कोर्ट के आदेश के बाद मध्य प्रदेश की तर्ज पर यहां ओबीसी समाज को भी आरक्षण मिल सकता है।





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


