ठाणे, जर्जर हो चुकी चॉल के कमरे का स्लैब गिर गया। इससे क्रेडिट सोसायटी में काम कर रही दो महिलाएं घायल हो गर्इं। दोनों घायलों को उपचार हेतु एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है तथा चॉल में रहने वाले सभी ११ परिवारों को अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया है। यह जानकारी दिवा शहर प्रमुख एवं पूर्व उप महापौर रामाकांत मढ़वी ने दी है।
दिवा-पूर्व के सिद्धांत पार्क स्थित वक्रतुंड चॉल में १२ परिवार रहते थे। इसी चॉल के रूम नं. ६ के पहले महले पर मैसर्स मोरलेश्वर क्रेडिट सोसायटी का मुख्य कार्यालय था। शनिवार की सुबह करीब साढ़े १० बजे के दौरान कार्यालय का स्लैब एकाएक भरभरा कर नीचे ढह गया। कार्यालय में काम कर रही अर्पिता साटम (३५) तथा सिद्धि पडवेकर मलबे के साथ नीचे आ गई और दब कर घायल हो गर्इं। इस घटना की खबर मिलते ही सबसे पहले शिवसेना शाखाप्रमुख सचिन पाटील शिवसैनिकों के साथ फौरन मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया। इस घटना में घायल दोनों महिलाओं को मुंब्रा के कौसा स्थित कालसेकर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इस संबंध में दिवा शहर प्रमुख रामाकांत मढ़वी, स्थानीय शिवसेना नगरसेविका अर्चना पाटील तथा विभाग प्रमुख उमेश भगत ने बताया कि उक्त एक मंजिली चॉल का निर्माण १८ वर्ष पूर्व किया गया था। चॉल में ११ परिवार रहते थे। जर्जर हो चुकी चॉल के सभी निवासियों को सुरक्षित एवं स्थायी निवास उपलब्ध कराने की करवाई चल रही है। इस संबंध में चॉल के निवासियों तथा मनपा प्रशासन के साथ बातचीत की जा रही है। घायल दोनों महिलाएं क्रेडिट सोसायटी की कर्मचारी हैं। उनके इलाज का उचित प्रबंध कर दिया गया है। मढ़वी ने इस बचाव अभियान में शामिल शिवसैनिकों, दमकल विभाग, मुंब्रा पुलिस तथा आपदा प्रबंधन विभाग के कार्यों की सराहना करते हुए अपना आभार प्रकट किया है।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


