Home Maharashtra इमारत धराशायी…दो लोग हुए घायल

इमारत धराशायी…दो लोग हुए घायल

153
0

भिवंडी, भिवंडी में पुन: एक इमारत धराशायी हो गई। स्थानीय झेंडा नाका इलाके में बरसात के कारण यह दो मंजिली इमारत अचानक ढह गई, जिसके मलबे में दबने के कारण दो लोग घायल हो गए। इसमें एक पुरुष व एक महिला का समावेश है। यह इमारत पुरानी व जर्जर थी।
मिली जानकारी के अनुसार यह इमारत ६० वर्ष पुरानी थी। जोरदार बारिश के कारण कल मंगलवार को दोपहर में डेढ़ बजे अचानक यह इमारत भरभरा कर गिर गई। हादसे में घायल लोगों को मनपा प्रशासन ने इलाज के लिए इंदिरा गांधी उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मनपा सूत्रों का कहना है कि इमारत पुरानी व जर्जर होने के कारण उसे पहले ही खाली करा लिया गया था।