मुंबई, वीरमाता जीजाबाई भोसले मार्ग (घाटकोपर-मानखुर्द जंक्शन) पर बनाए गए फ्लाईओवर के कारण यात्रा में लगनेवाले अनावश्यक समय की बचत होगी और ट्रैफिक जाम से भी राहत मिलेगी। यह परियोजना उपयोगी और जनहित में है। जनहित में परियोजनाओं के निर्माण में मनपा की भूमिका पर, एक मुंबईकर के रूप में मुझे हमेशा मनपा पर गर्व होता है। इन शब्दों में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कल मुंबई मनपा की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मनपा को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।
वीरमाता जीजाबाई भोसले मार्ग (घाटकोपर-मानखुर्द जंक्शन) पर मनपा की ओर से नया फ्लाईओवर बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कल इस फ्लाईओवर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पर्यावरण, पर्यटन व राजशिष्टाचार मंत्री तथा मुंबई उपनगर जिले के पालकमंत्री आदित्य ठाकरे, अल्पसंख्यक मंत्री नवाब मलिक, मुंबई की महापौर किशोरी पेडणेकर, सांसद मनोज कोटक, सांसद राहुल शेवाले, सपा विधायक रईस शेख, मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल, अतिरिक्त मनपा आयुक्त (परियोजना) पी. वेलरासू आदि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि उपयोगी और व्यापक विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को मिलकर काम करना जरूरी है। घाटकोपर-मानखुर्द जंक्शन के फ्लाईओवर से यात्रा में समय को बचाने का विचार किया गया। उसी तरह पुल के आसपास की बस्तियों को बेहतर आवास प्रदान करने का विचार भी किया जाना चाहिए। इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों को पहल करनी चाहिए। लोगों का सहयोग मिले तो अच्छे विकास कार्य निश्चित होते हैं। जनता जनहित में काम करने के लिए ही जनप्रतिनिधियों को चुनती है।
नए फ्लाईओवर की विशेषताएं
घाटकोपर-मानखुर्द जंक्शन यह सायन-पनवेल हाईवे और ईस्ट एक्सप्रेसवे को जोड़नेवाली मुख्य सड़क है। ईस्ट एक्सप्रेसवे, सांताक्रुज-चेंबूर जंक्शन और ईस्ट प्रâीवे से आनेवाले वाहनों को इस सड़क पर हमेशा ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता था। इसके समाधान के लिए मनपा द्वारा एक नया फ्लाईओवर बनाया गया है। पुल की कुल लंबाई २.९९१ किमी और चौड़ाई २४.२ मीटर है। इस ब्रिज पर कुल ६ लेन हैं, जिसका नाम नॉर्थ चैनल ३ और साउथ चैनल ३ है। मनपा द्वारा पहली बार इस फ्लाईओवर के लिए २४.२ मीटर लंबे सेगमेंट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।





Users Today : 27
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 370
Users Last 30 days : 859
Users This Month : 317
Users This Year : 9267
Total Users : 70474
Views Today : 35
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 511
Views Last 30 days : 1115
Views This Month : 438
Views This Year : 10475
Total views : 106498
Who's Online : 0


