मुंबई, मुंबई में कोरोना मरीजों की संख्या धीरे-धीरे न्यूनतम स्तर पर आने लगी है। झोपड़पट्टी में रहनेवाले लोग एक तरफ जहां कोरोना मुक्ति की राह पर हैं, वहीं अब इमारती क्षेत्रों के हालत में भी सुधार आ रहा है। अब मात्र तीन झोपड़पट्टी क्षेत्रों में कंटेनमेंट जोन बचा है तो वहीं इमारती क्षेत्रों में कंटेनमेंट जोन की संख्या दो सप्ताह में ८० से घटकर ५२ तक आ गई है। झोपड़पट्टी क्षेत्रों में मानखुर्द में दो और मालाड में एक कंटेनमेंट जोन बचा है तो वहीं इमारती कंटेनमेंट जोन के मामले में अंधेरी के वर्सोवा, लोखंडवाला क्षेत्र १५ कंटेनमेंट जोन के साथ आगे है जबकि मलबार हिल, गिरगांव और मानखुर्द क्षेत्र में ६-६ इमारतों में कंटेनमेंट जोन हैं। मतलब हाईराइज में भी कोरोना लो हो गया है।
बढ़ा इम्युनिटी पावर
बता दें कि झोपड़पट्टी में रहनेवालों में इम्युनिटी पावर अर्थात रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक पाई गई है, ऐसा दावा मनपा अधिकारियों ने भी किया था। अब इमारतों में रहनेवालों में भी रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी हो रही है। उसी का परिणाम है कि इमारती क्षेत्रों में भी नए मरीजों की संख्या घट रही है। इमारती क्षेत्रों में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी तेजी से गिर रही है।
एक्टिव मरीज ५ हजार के नीचे
शनिवार को मनपा की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार मात्र ३४६ नए मरीज मिले थे तो ४४४ मरीज ठीक हुए थे। एक दिन में मृतकों का आंकड़ा भी मात्र ९ रहा। एक्टिव मरीजों की संख्या भी ४,९०० तक आ गई है। कुल मरीजों की ठीक होने का प्रतिशत ९७ हो गया है। अब तक मुंबई में कुल ७,३४,७८१ मरीज मिले हैं तो ७,११,५१७ मरीज ठीक होकर अपने घर गए हैं। मुंबई में कोरोना मरीजों का डबलिंग रेट भी १,४६५ हो गया है।





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


