कस्बा हसनपुर में मस्जिद ए हजरत उमर में सलमानी समाज की एक अजीम हस्ती हजरत मुफ्ती निशा आलम सलमानी ने एक स्कूली बच्चों का प्रोग्राम किया जिसमें बच्चों को सामाजिक बुराइयों से बचने जैसे पब्जी गेम खेलने झूठ बोलने धोखे बाजी से बचने गाने बजाने से बचने और अपने मां बाप की खिदमत कर दीन और दुनिया की तालीम हासिल करने पर जोर दिया और अपने वक्त को कीमती बनाकर जैसे डॉक्टर इंजीनियर वकील जैसी आला तालीम हासिल कर समाज की खिदमत करने पर जोड़ दिया प्रोग्राम में बस्ती के जिम्मेदार लोगों ने हिस्सा लिया जिसमें सफीक सलमानी हाजी हिकमत सलमानी हाजी कुदरत सलमानी आलम रियासत वाजिद आदि लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और आगे भी ऐसे प्रोग्राम करने का निश्चय लिया.
नवनियुक्त सदर जमात ए सलमानी ऑफ इंडिया, जनाब अकील समी सलमानी व कई गणमान्य पदाधिकारियों ने आज दिनांक 05/08/ 2021 को अन्य पिछड़ा वर्ग ओबीसी अध्यक्ष जोगिंदर यादव व मैंनॉटी अध्यक्ष जाकिर खान मंसूरी दिल्ली सरकार से मुलाकात की और समाज तथा ओबीसी समाज के अधिकारों के लिए मांग पत्र दिया जिसमें मदरसा बोर्ड बनाए जाने और सरकार से मिलने वाले लाभ को समाज तक आसानी से पहुंचने की मांग की अपना मेमोरेंडम रखते हुए अकील समी सलमानी अध्यक्ष जमात ए सलमानी ऑफ इंडिया नेकहा कि मुस्लिम मदरसों में शिक्षा प्राप्त कर रहे मुस्लिम बच्चों को भी स्कूली शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों की तरह दिल्ली सरकार द्वारा मान्यता प्रदान की जाए एवं इस विषय में जल्द से जल्द संवाद प्रक्रिया शुरू की जाए ।
इस मेमोरेंडम की अहमियत को समझते हुए दिल्ली ओबीसी अध्यक्ष ने जमात ए सलमानी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब अकील समी सलमानी को पूर्ण आश्वासित किया। इस मुलाकात में, रईस बिजनौरी अध्यक्ष दिल्ली प्रदेश, इदरीश सलमानी, शकील सलमानी, नाजिम सलमानी, अनवर खुर्शीद आरिफ सलमानी लोनी, हनीफ सलमानी, ए. आर खान.आदि शामिल रहे।
जारीकर्ता :-आरिफ सलमानी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जमात ए सलमानी ऑफ इंडिया फोन नं 9953332332





Users Today : 52
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 438
Users Last 30 days : 915
Users This Month : 399
Users This Year : 9349
Total Users : 70556
Views Today : 61
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 1186
Views This Month : 545
Views This Year : 10582
Total views : 106605
Who's Online : 0


