ठाणे, इन दिनों बारिश से त्रस्त महाराष्ट्र के ठाणे के कलवा इलाके में रविवार को हुए भूस्खलन में कम से कम छह घर क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख संतोष कदम ने कहा कि भूस्खलन इंदिरा नगर इलाके में हुआ, जिसके बाद इलाके की पहाड़ी के बराबर भारी पत्थर लुढ़क गए।
स्थानीय दमकलकर्मी और आरडीएमसी की एक टीम मौके पर पहुंची। अधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर इलाके के 20 से 25 घरों के निवासियों को घोलई नगर के एक नागरिक स्कूल में शिफ्ट कर दिया गया।
इधर, रायगढ़ के तालिये गांव में पिछले महीने आए भीषण भूस्खलन में अपना घर खो देने वाले पीड़ितों को राहत दी गई है। रायगढ़ जिला प्रशासन को तालिये गांव के निवासियों को अस्थायी आवास उपलब्ध कराने के लिए 26 कंटेनर घर दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि स्थाई घर बनने की प्रकिया लंबी है, इसलिए फिलहाल ये कंटेनर घर दिए जा रहे हैं।
बता दें कि इस गांव में भारी बारिश के बाद 22 जुलाई को भूस्खलन हुआ था, जिससे वहां कई घर तबाह हो गए थे। इस हादसे में 84 लोगों की जान चली गई थी। मौके से 53 लोगों के शव बरामद किए गए जबकि 31 लापता लोगों को बाद में मृत घोषित कर दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन से पहले गांव में 31 मकान थे।





Users Today : 46
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 432
Users Last 30 days : 909
Users This Month : 393
Users This Year : 9343
Total Users : 70550
Views Today : 55
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 594
Views Last 30 days : 1180
Views This Month : 539
Views This Year : 10576
Total views : 106599
Who's Online : 0


