मुंबई, नवी मुंबई में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां ऐरोली में 15 वर्षीय किशोरी ने अपनी मां की कराटे ड्रेस बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी। दरअसल मां अपनी बेटी को डॉक्टर बनाना चाहती थी, इसके लिए वह बेटी से प्रवेश परीक्षा की पढ़ाई के लिए कहती थी। वह बेटी से नीट की तैयारी करने को कह रही थी।
मां के रोज-रोज पढ़ाई के लिए कहने से तंग आकर बेटी ने उनकी निर्मम हत्या कर दी। फिलहाल रबाले पुलिस ने नाबालिग बेटी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
एपीआई अविनाश महाजन ने बताया कि 30 जुलाई को शैलेष पवार नाम के व्यक्ति ने सूचना दी कि ऐरोली में रहने वाली उनकी बहन शिल्पा जाधव ने अपने फ्लैट का दरवाजा बंद कर लिया है।
पुलिस की मदद से जब दरवाजा खोला गया, तो पाया कि उनकी 15 वर्षीय भांजी और 6 वर्षीय भांजा जमीन पर बैठे हैं, लेकिन बेडरूम का दरवाजा बंद है। इसे तोड़ने के बाद पाया गया कि शिल्पा जाधव के गले से कराटे ड्रेस का बेल्ट लिपटा हुआ है और वह जमीन पर बेसुध पड़ी है। इसके बाद पुलिस ने तुरंत उन्हें मनपा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस की ओर से कड़ाई से पूछताछ के दौरान रविवार शाम को शिल्पा की 15 वर्षीय बेटी ने अपनी मां की हत्या किए जाने की बात कुबूल की। उसने पुलिस को बताया कि मां उस पर पढ़ने के लिए दबाव बना रही थी। इसके बाद रविवार रात को रबाले पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर बेटी को हिरासत में ले लिया।





Users Today : 18
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 362
Users Last 30 days : 924
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today : 29
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 497
Views Last 30 days : 1191
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


