Home Crime होटल खोले जाने की समय सीमा बढ़ी, रात 10 बजे तक खोलने...

होटल खोले जाने की समय सीमा बढ़ी, रात 10 बजे तक खोलने की इजाजत

191
0

मुंबई:- मनोज दुबे

महाराष्ट्र राज्य के होटल व्यापारियों, शॉपिंग मॉल और दुकानकदारों को बड़ी राहत मिली है। होटल, रेस्टोरेंट दुकानों को खोलने की समय सीमा बढ़ा दी गई है। मॉल भी खोले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में बुधवार (11अगस्त) को हुई कैबिनेट बैठक में होटल-रेस्टॉरेंट शुरू रखने की समय सीमा बढ़ा दी गई है। अब होटल और रेस्टॉरेंट्स रात 10 बजे तक खोले जा सकेंगे।मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। इसके अलावा मॉल भी उनलोगों के लिए रात 10बजे तक खुलेंगे जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज ली हुई है।दूसरी डोज लेने के 14 दिन बाद छूट की अनुमति होगी।वैक्सीन की दोनों डोज वाले लोग अब लोकल ट्रेनों में सफर कर सकते हैं. राज्य सरकार ने लोगों को मासिक और त्रैमासिक पास जारी करने के निर्देश दिए है। इसके साथ-साथ होटल/रेस्तरां 50 फीसदी की क्षमता के साथ संचालित किये जा सकते हैं. वहीं, लॉन में हो रही शादी में 200 लोग शामिल हो सकते है। साथ ही इंडोर वेडिंग के लिए हॉल में बैठने की 50% क्षमता की अनुमति दी गई है। रेस्टोरेंट रात 10 बजे तक 50% क्षमता के साथ खुले रहेंगे।