Home Crime पूर्व कमिश्नर संजय पांडे को ईडी ने किया गिरफ्तार

पूर्व कमिश्नर संजय पांडे को ईडी ने किया गिरफ्तार

40
0

मुंबई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने संजय पांडे की गिरफ्तारी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में कथित मनी लॉड्रिंग के मामले में की है। मंगलवार को ईडी ने पूर्व पुलिस कमिश्नर से लंबी पूछताछ करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया, वहीं इससे पहले १५ जुलाई को ईडी ने एनएसई मामले में पांडे को तलब किया था। आरोप है कि पूर्व कमिश्नर ने गैरकानूनी तरीके से एनएसई के कर्मचारियों के फोन रिकॉर्ड किए, जिसमें कथित रूप से मनी लॉड्रिंग हुई थी। बता दें कि संजय पांडे १९८६ बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं, जो मुंबई पुलिस कमिश्नर पद से ३० जून को सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे।