मुंबई, कोरोना के चलते राज्य सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार मनपागणेशोत्सव त्योहार में लोगों को भीड़ से बचाने के लिए आवश्यक उपाययोजना कर रही है। एक तरफ जहां भीड़ को रोकने के लिए गणेशोत्सव मंडलों पर बड़ी मूर्तियों को लेकर प्रतिबंध है तो वही झांकी आदि भी लगाने की अनुमति नहीं होगी। इसी के साथ पिछले वर्ष की तरह इस बार भी गणेशोत्सव शांति और सादगी से मनाया जाएगा। कोरोना की पाबंदियों के बीच लोगों द्वारा उत्साह के साथ गणेशोत्सव मनाया जाएगा तो मनपा की ओर से १६७ स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए कृत्रिम तालाबों का निर्माण किया जाएगा। समुद्र के भीतर जाकर गणेश विसर्जन पर कुछ पाबंदियां रहेंगी।
मनपा उप आयुक्त हर्षद काले ने हाल ही में बैठक लेकर कहा कि पिछले वर्ष की तरह ही इस साल भी गणेशोत्सव का त्योहार कोरोना के साये में मनाया जा रहा है। इसी लिए गणेशोत्सव मंडलों को पिछले वर्ष की तरह ही अनुमति दी जाएगी। पिछले वर्ष की भांति उन्हें तमाम नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। हाउसिंग सोसायटियों और मनपा की ओर से कृत्रिम तालाबों का निर्माण किया जाएगा। समन्वय के लिए मनपा के संबंधित कर्मचारियों, सार्वजनिक गणेशोत्सव पंडालों के साथ समय-समय पर बैठक होती रहेगी।
उन्होंने अपील की है कि गणेश त्योहार इस कोरोना काल में सीमित दायरे में रहकर मनाएं। इस बैठक में मुंबई उपनगर गणेशोत्सव समन्वय समिति, मूर्ति निर्माता समन्वय समिति आदि संगठनों के प्रतिनिधि, इसके अलावा, मनपा के संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे। बैठक में सार्वजनिक गणेशोत्सव के आयोजन को लेकर अनुमति, पंडाल, गणेश मूर्ति की ऊंचाई, सजावट, साउंड आदि पर विस्तृत चर्चा की गई।





Users Today : 6
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 90
Users Last 30 days : 291
Users This Month : 42
Users This Year : 2824
Total Users : 64031
Views Today : 7
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 104
Views Last 30 days : 390
Views This Month : 49
Views This Year : 3364
Total views : 99387
Who's Online : 0


