वसई : वसई विरार में इन दिनों अपराध करने वाले नए नए तरीके अपना रहे हैं। वसई पूर्व के राजीवली इलाके में एक कार चालक ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक ऑटो चालक से 11 सौ ऑनलाइन ठग लिए। ऑटो चालक की शिकायत के बाद वालीव पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार नायगांव निवासी सचिन काशीनाथ भुवड (32) ऑटो चलाता है। वह अपने दोस्त को वसई छोड़ने जा रहा था। जैसे ही वह राजीवली गांव के पास पहुंचा तभी सायरन बजाते हुए एक कार चालक ने उसके ऑटो को रोका और खुद को पुलिसकर्मी बताकर उससे नो एंट्री व पीयूसी का केस करने के नाम पर उससे 11 सौ रुपए लेकर अपने अकाउंट में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। कुछ देर बाद भुवड को शक हुआ और उसने वालीव पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने शाम को आरोपी कार चालक नीलेश रमेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया।





Users Today : 6
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 90
Users Last 30 days : 291
Users This Month : 42
Users This Year : 2824
Total Users : 64031
Views Today : 6
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 103
Views Last 30 days : 389
Views This Month : 48
Views This Year : 3363
Total views : 99386
Who's Online : 0


