वसई, पुलिस ने एक ऐसे शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो जेल को अपना घर मानता है। सजा काटने के बाद आरोपी वापस जेल में जाने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देता था। चोरी के पैसों से गांव में भगवान का मंदिर बनाना उसका सपना बन गया था। पुलिस ने शातिर अपराधी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने चोरी का मोबाइल फोन व चांदी के आभूषण बरामद करने के साथ कुल १० वारदातों का पर्दाफाश किया है।
वालीव पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक वैâलाश बर्वे ने बताया कि वालीव पुलिस स्टेशन के अंतगर्त चोरी और लूट की वारदात करनेवाले आरोपी की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली कि वालीव थाना अंतर्गत चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देनेवाला आरोपी मुंबई-अमदाबाद हाइवे के चिंचोटी इलाके में छुपकर रहता है। सूचना के आधार पर और सीसीटीवी फुटेज की मदद से इस १९ वर्षीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जेल ही मेरा घर है। घर वापस जाने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देता था। आरोपी के माता-पिता का बचपन में देहांत हो गया था। आरोपी का गांव में एक घर है। जेल से बाहर आने के बाद आरोपी अपने गांव जाता और वहां एक मंदिर बनाना चाहता था, जिसके कारण चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपी सहित ५ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के १७ मोबाइल, एलसीडी, चांदी के आभूषण और नगदी सहित कुल ७ लाख, ९ हजार, ९०० रुपए का माल बरामद कर १९ अपराधों का पर्दाफाश किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




Users Today : 2
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 74
Users Last 30 days : 287
Users This Month : 44
Users This Year : 2826
Total Users : 64033
Views Today : 2
Views Yesterday : 7
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 51
Views This Year : 3366
Total views : 99389
Who's Online : 0


