Home Crime 504 ग्राम चरस के साथ हत्या का आरोपी गिरफ्तार

504 ग्राम चरस के साथ हत्या का आरोपी गिरफ्तार

162
0

मुंबई, हत्या-हत्या के प्रयास के मामलों में जमानत पर छूटे, सजायाफ्ता व फरार आरोपी अक्सर अपनी दहशत को भुनाने की कोशिश करते हैं। कुछ लोग रंगदारी वसूलने की कोशिश करते है तो कुछ अब मादक पदार्थों की तस्करी भी करने लगे हैं। ऐसे ही एक आरोपी को मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की एंटी नार्कोटिक्स सेल (एएनसी) आजाद मैदान यूनिट ने 504 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
बता दें कि एएनसी आजाद मैदान यूनिट के पीएसआई मानसिंह काले को मादक पदार्थों की तस्करी के सिलसिले में एक सख्स के आने की सूचना मिली थी, जिसके बाद डीसीपी दत्ता नलावड़े के मार्गदर्शन व वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र दहिफले के नेतृत्व में आजाद मैदान एएनसी की टीम ने गोरेगांव-पूर्व के फिल्म सिटी रोड स्थित सेटेलाइट रॉयल बिल्डिंग के पास जाल बिछाया और एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। उसकी तलाशी में 10 लाख 8 हजार रुपए की 504 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का एक मामला पहले से ही दिन्डोशी पुलिस थाने में दर्ज है। आशंका जताई जा रही है कि वह मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले किसी बड़े अंतर राज्यीय गिरोह से जुड़ा हो सकता है।