Home Maharashtra मुंबई नगर निगम को मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन की आपूर्ति करेगा बीपीसीएल

मुंबई नगर निगम को मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन की आपूर्ति करेगा बीपीसीएल

187
0

मुंबई : भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी बीपीसीएल ने शनिवार को कहा कि वह अपनी मुंबई रिफाइनरी से ग्रेटर मुंबई नगर निगम यानी एमसीजीएम को मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन की आपूर्ति करेगा ताकि शहर में नगर निगम के अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सीजन की आवश्यकता को पूरा किया जा सके. तीसरी सबसे बड़ी तेल रिफाइनर और दूसरी सबसे बड़ी ईंधन खुदरा विक्रेता कंपनी बीपीसीएल ने एक बयान में कहा कि बीपीसीएल 93 फीसदी शुद्धता के साथ प्रतिदिन 10 से 15 टन वीपीएसए ऑक्सीजन की सप्लाई करेगी.
कंपनी, मोटर और नियंत्रण प्रणाली के साथ एक ऑक्सीजन कंप्रेसर अनुदान करेगी और वीपीएसए इकाई से अपनी मुंबई रिफाइनरी के अंदर एमसीजीएम सीमा तक ऑक्सीजन के परिवहन के लिए 1.5 किलोमीटर की पाइपलाइन का निर्माण करेगी. बयान में कहा गया है, ”मुंबई, मार्च 2021 में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर की चपेट में आ गया था, जिसमें शहर में संक्रमण दर काफी उपर चली गई थी.” बता दें कि बीपीसीएल मुंबई, केरल में कोच्चि और मध्य प्रदेश के बीना मिलाकर कुल तीन रिफाइनरियों का संचालन करती है.
बीपीसीएल को खरीदने की दौड़ में शामिल हो सकती हैं वैश्विक तेल कंपनियां
बता दें कि बीपीसीएल के अधिग्रहण की दौड़ में शामिल इंवेस्टमेंट फंड के साथ वैश्विक तेल कंपनियां हाथ मिला सकती हैं. एक दस्तावेज से यह बात सामने आई है. अरबपति कारोबारी अनिल अग्रवाल के वेदांत समूह के साथ ही दो अमेरिकी फंड अपोलो ग्लोबल और आई स्क्वेयर्ड कैपिटल ने पिछले साल बीपीसीएल में सरकार की पूरी 52.98 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए प्रारंभिक बोली लगाई थी.