मुंबई : बेस्ट बसों में महिलाओं, विकलांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए कुछ सीटें आरक्षित की गई हैं, लेकिन जो पहले चढ़ जाता हैं, वह यह नहीं देखता कि यह सीटें पहले से ही रिजर्व है, बेस्ट को बार बार शिकायत मिल रही है कि महिला यात्रियों को बैठने के लिए आरक्षित सीटें नहीं मिल रही हैं, क्योंकि पुरुष यात्री महिला यात्रियों के लिए आरक्षित सीटों पर बैठे रहते हैं। अब बेस्ट ने कहा है कि यदि पुरुष इन रिजर्व सीटों पर बैठते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बेस्ट प्रशासन ने कंडक्टरों को आदेश दिया है कि बेस्ट बसों में महिला यात्रियों के लिए आरक्षित सीटों में पुरुष यात्री नहीं बैठेगें इसका ध्यान रखें, यदि पुरुष यात्री आरक्षित सीट पर बैठे पाए जाते हैं, तो उनसे सीट खाली करने का अनुरोध किया जाना चाहिए। महाराष्ट्र मोटर व्हीकल रूल्स 1989 (नियम 102) में एक प्रावधान है कि यदि कोई पुरुष यात्री महिला के लिए आरक्षित सीट पर बैठता है और महिला यात्री को आरक्षित सीट प्रदान नहीं करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरवी शेट्टी, मुख्य प्रबंधक (परिवहन) ने कहा कि महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों के अलावा अन्य सीटों पर भी महिला यात्री बैठ सकती हैं। शेट्टी ने कहा कि यातायात अधिकारी और पर्यवेक्षक सभी बस कंडक्टरों को इस आदेश का सख्ती से पालन करने का आदेश दें। उन्होंने यह भी कहा कि इसे सुनिश्चित किया जाए और अगर कोई पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।





Users Today : 3
Users Yesterday : 2
Users Last 7 days : 41
Users Last 30 days : 271
Users This Month : 130
Users This Year : 2912
Total Users : 64119
Views Today : 5
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 76
Views Last 30 days : 354
Views This Month : 186
Views This Year : 3501
Total views : 99524
Who's Online : 0


