कल्याण, बच्चों का खेल कितना खतरनाक हो सकता है इसकी झलक डोंबिवली व ठाकुर्ली स्टेशन के बीच दिखी। वहां बच्चों ने खेल-खेल में रेल पटरी के ऊपर पत्थर के कई टुकड़े रख दिए थे। खंभा नंबर ४८/७० के बीच रेल पटरी पर पत्थर के ये टुकड़े रखे हुए थे। ऐसे में वहां कोई बड़ी दुघर्टना हो सकती थी। हालांकि गनीमत यह रही कि एक लोकल ट्रेन के चालक को पटरी के ऊपर रखे पत्थर के ये टुकड़े दिख गए और उसने वक्त पर ट्रेन रोक दी। इसके बाद चालक ने डोंबिवली जीआरपी को इसकी सूचना दी। जांच में पता चला कि पटरी पर कुल १८ छोटे तथा एक बड़ा पत्थर रखा हुआ था। ट्रेन चालक की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि यह काम बच्चों ने किया है। उन्होंने ही पटरी पर पत्थर रखे हैं। इस मामले में पुलिस ने एक १५ वर्षीय नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है तथा दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार गत गुरुवार को लोकल ट्रेन के चालक को दूर से ही पटरी पर पत्थर रखे हुए दिखे तो उसने ट्रेन रोक दी तथा इसकी सूचना जीआरपी डोंबिवली को दी। जीआरपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस संबंध में लोगों की जान को खतरे में डालने के कृत्य की धारा ३३६ व १५३ के तहत मामला दर्ज की व मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि नाबालिगों द्वारा यह कृत्य किया गया था। पता चला कि बच्चों ने खेल-खेल में ऐसा किया था। लेकिन उनके इस खेल से कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। बहरहाल, जीआरपी ने नाबालिग को गिरफ्तार कर उसे भिवंडी स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया है। डोंबिवली जीआरपी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मुकेश ढगे ने बताया कि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। फिलहाल लोकल के पायलट की सतर्क निगाहों की प्रशंसा की जा रही है।





Users Today : 53
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 439
Users Last 30 days : 916
Users This Month : 400
Users This Year : 9350
Total Users : 70557
Views Today : 62
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 601
Views Last 30 days : 1187
Views This Month : 546
Views This Year : 10583
Total views : 106606
Who's Online : 0


