Home Crime एनकाउंटर स्पेशलिस्ट सचिन वाजे गिरफ्तार

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट सचिन वाजे गिरफ्तार

228
0

मुंबई : उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास से विस्फोटकों से भरी कार की बरामदगी मामले में एनआईए ने कल रात मुंबई पुलिस के सहायक पुलिस इंस्पेक्टर (API) सचिन वाजे (Sachin Waze)को गिरफ्तार कर लिया . सचिन वाजे शनिवार को अपना बयान दर्ज कराने के लिए एनआइए के मुंबई स्थित कार्यालय पहुंचे थे, जहां राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने लंबी पूछताछ के बाद सचिन वाजे को गिरफ्तार कर लिया था.
एनआईए मुंबई के पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को अदालत के समक्ष पेश करने से पहले उन्हें पूछताछ के लिए कस्टडी की मांग करेगी. इससे पहले मनसुख हिरेन मामले में सचिन की अग्रिम जमानत याचिका ठाणे के सेशन कोर्ट ने ठुकरा दी थी.
बता दें कि एनआइए मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक लदी स्कार्पियो मिलने के मामले की जांच कर रही है. इसी मामले में मनसुख हिरेन की मौत के मामले में ठाणे के सेशन कोर्ट द्वारा सचिन की अग्रिम जमानत याचिका ठुकरा दी थी. एनआइए ने सचिन वाजे से लंबी पूछताछ की और बाद में गिरफ्तार कर लिया था. कोर्ट ने वाजे की अग्रिम जमानत याचिका ठुकराते हुए कहा था कि उनके खिलाफ पहली नजर में सुबूत दिख रहे हैं.
सूत्रों की मानें तो सिचन वाजे से मनसुख से परिचय, उनके द्वारा स्कार्पियो के इस्तेमाल, स्कार्पियो चोरी होने के बाद मुकेश अंबानी के घर के निकट जिलेटिन की छड़ों एवं धमकी भरे पत्र के साथ पार्क किए जाने के संबंध में सवाल पूछे गए थे.माना जा रहा है कि एनआइए को इस मामले में वाजे के विरुद्ध मजबूत प्रमाण नजर आए हैं तभी उन्‍हें गिरफ्तार किया गया है.