Home Crime कहीं लॉकडाउन, कहीं नाइट कर्फ्यू- महाराष्ट्र के 12 शहरों का हाल

कहीं लॉकडाउन, कहीं नाइट कर्फ्यू- महाराष्ट्र के 12 शहरों का हाल

67
0

मुंबई : राज्य में 12 मार्च को इस साल के सबसे ज्यादा यानी 15,817 नए कोरोना केसेस पाए गए तो वही मुंबई में कल 1,646 नए कोरोना केसेस मिले. पुणे में 3,184 केसेस दर्ज हुए. नागपुर में 1,957 केसेस, नाशिक में 1,135 केसेस पाए गए है.
नागपुर – 15 से 21 मार्च तक लॉकडाउन. जरूरी सेवाएं और बड़े उद्योग शुरू रहेंगे. सरकारी कार्यालय 25 % क्षमता से काम करेंगे.
औरंगाबाद – मिनी लॉकडाउन की घोषणा की गई है. वीकेंड पर संपूर्ण लॉक डाउन और सोमवार से रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू. एपीएमसी मार्केट भी सात दिनों के लिए बंद कर दिए गए है.
पुणे – रात 11 से सुबह 6 बज्व तक नाइट कर्फ्यू. स्कूल्स और कॉलेजेस 31 मार्च तक बंद रहेंगे. होटल्स और बार रात 10 बजे बंद होंगे. पब्लिक पार्क को भी बंद किया गया है.
ठाणे – हॉटस्पॉट्स की जगहों पर कड़ी पाबंदियां लगाई गई है. शहर में फिलहाल कुल 16 ऐसे हॉटस्पॉट्स है.
जलगांव – 15 मार्च तक कर्फ्यू लगा दिया गया है.
पनवेल – स्कूल – कॉलेजेस बंद. सोमवार तक नाइट कर्फ्यू लागू.
नाशिक – शाम 7 से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है. शादी समारोह में शामिल होने के लिए सिर्फ 25 से 30 लोगों की लिमिट होगी. 15 मार्च के बाद हॉल्स में शादियों के लिए इजाजत नहीं. होटल्स 50% क्षमता के साथ सुबह 7 से रात 9 बजे तक खुले रह सकते हैं. स्कूल बंद रहेंगे. धार्मिक स्थल शनिवार और रविवार को बंद रहेंगे.
धुले – कल 14 मार्च शाम 6 बजे से अगले चार दिनों के लिए जनता कर्फ्यू लागू.
अकोला – शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक लॉकडाउन. जरूरी सेवा जारी रहेंगी.
परभणी – सोमवार तक रात 12 से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है.
नांदेड़ – 21 मार्च तक मिनी लॉक डाउन होगा.
उस्मानाबाद – रात 9 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू. रविवार को लॉकडाउन. वीकेंड मार्केट बंद रहेंगे. धार्मिक कार्यक्रमों में 5 से ज्यादा व्यक्ति शामिल नही हो सकेंगे. जिम 50% क्षमता से खुली रहेगी.