Home Crime ATM तोड़ रहे चोर को युवती ने पकड़वाया, Palghar Police ने किया...

ATM तोड़ रहे चोर को युवती ने पकड़वाया, Palghar Police ने किया अरेस्ट

58
0

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर में एक युवती ने अपनी बहादुरी और समझदारी से एटीएम लुटने से बचा लिया. युवती ने चोर को एटीएम नहीं लूटने दिया और पुलिस आने तक उसको किसी तरह रोके रखा. इसके लिए पालघर पुलिस ने भी युवती की बहादुरी तारीफ की है.
बता दें कि पालघर में वसई के वालिव में गुरुवार तड़के एटीएम चोरी की यह घटना हो रही थी. जब युवती मौके पर पहुंची और चोर को अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होने दिया.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 3 बजे वालिव इलाके में एक चोर एटीएम तोड़ने की कोशिश कर रहा था. तभी पास से गुजर रही एक युवती ने उसे देख लिया. इसके बाद युवती चुपचाप एटीएम के पास पहुंची और जल्दी से उसका शटर डाउन कर दिया. फिर युवती ने चिल्ला-चिल्लाकर लोगों को इकट्ठा कर लिया.