Home Crime आरक्षित भूखंड पर बने सैकड़ों पक्के झोपड़ों पर चला बुलडोजर

आरक्षित भूखंड पर बने सैकड़ों पक्के झोपड़ों पर चला बुलडोजर

264
0

मीरा रोड, मीरा-भायंदर महानगरपालिका ने बगीचे के लिए आरक्षित भूखंड पर बने सैकड़ों पक्के झोपड़ों पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया। मनपा के अतिक्रमण विभाग ने शुक्रवार को यह व्यापक तोड़ू कार्रवाई कर झोपड़ों को ध्वस्त यिा। यह तोड़ू कार्रवाई मनपा आयुक्त दिलीप ढोले के आदेश पर की गई। इस तोड़ू कार्रवाई के दौरान मनपा उपायुक्त (अतिक्रमण) मारुति गायकवाड़, सहायक आयुक्त स्वप्निल सावंत, अतिक्रमण विभाग प्रमुख नरेंद्र चव्हाण, सभी ६ प्रभाग के प्रभाग अधिकारी, कनिष्ठ अभियंता शुभम पाटील, पुलिस उपायुक्त परिमंडल-१ अमित काले, काशीमीरा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय हजारे, निरीक्षक जितेंद्र पाटील आदि मौजूद थे। तोड़ू कार्रवाई के दौरान कोई अप्रिय घटना घटित न हो, इसके लिए मनपा के अग्निशमन विभाग को भी वहां तैनात किया गया था।
मीरा रोड (पूर्व) में काशी गांव स्थित सर्वे क्रमांक ८६ हिस्सा क्रमांक ४, ५(अ), ५(ब) का भूखंड मनपा के आरक्षण क्रमांक ३६४ के तहत बगीचे के लिए आरक्षित किया गया था। इस आरक्षित भूखंड के सात-बारह पर मीरा-भायंदर महानगरपालिका का नाम भी दर्ज हो चुका था। इसके बावजूद कोरोना महामारी के संक्रमण के दौरान लागू किए गए लॉकडाउन की अवधि में कुछ स्थानीय भूमाफियाओं ने करीब १०० पक्के रूम व पतरा शेड का अवैध निर्माण कर लिया था।