मुंबई, ड्रग्स मामले में लंबी पूछताछ के बाद आखिरकार नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने फिल्म अभिनेता अरमान कोहली को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को ब्यूरो ने कोहली के घर पर छापेमारी की थी। इस दौरान उनके घर से कोकीन बरामद हुई थी। ब्यूरो ने अरमान के घर पर छापेमारी एक ड्रग पेडलर से मिले सुराग के आधार पर किया था। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेडे ने बताया कि २८ अगस्त को हाजीअली के पास से ब्यूरो ने ड्रग पेडलर अजय राजू सिंह को गिरफ्तार किया था। अजय के ही सुराग पर अरमान के घर पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान ब्यूरो को थोड़ी मात्रा में कोकीन मिली थी, जिसे ब्यूरो ने जप्त किया है। वानखेडे के मुताबिक, यह कोकीन दक्षिण अमेरिका की बताई जाती है। कहा ये भी जा रहा है कि दक्षिण अमेरिका का कोलंबिया शहर ड्रग्स तस्करी के मामले में चर्चित है। ब्यूरो को शक है कि अरमान के तार कोलंबिया से जुड़े हो सकते हैं। फिलहाल ब्यूरो इस अंतर्राष्ट्रीय कनेक्शन को खोजने में जुटी है। इतना ही नहीं, ब्यूरो इस बात का भी पता लगा रही है कि दक्षिण अमेरिका से ये कोकीन मुंबई वैâसे और कौन लाया है।
बता दें कि ऑपरेशन थंडर के जरिए बॉलीवुड और ड्रग्स के कनेक्शन का राज एनसीबी परत-दर-परत खोलती जा रही है। शनिवार को एनसीबी ने एक्टर अरमान कोहली के अंधेरी स्थित घर पर छापेमारी की थी। इस दौरान ब्यूरो को कोकीन मिली। इसे लेकर ब्यूरो ने अरमान कोहली को एनडीपीएस एक्ट २१(ए), २७(ए), २८, २९, ३० और ३५ के तहत गिरफ्तार किया है। कल न्यायालय ने अरमान को एक दिन की हिरासत में भेज दिया था। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेडे ने बताया कि अभी तक की जांच में इन मामलों के तार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जुड़ने की बात सामने आई है। वानखेडे ने बताया कि अरमान कोहली के घर पर छापेमारी करने से पहले ब्यूरो ने अजय राजू सिंह को गिरफ्तार किया था। उसके पास से एमडी ड्रग्स बरामद की गई थी। वानखेडे ने बताया कि अजय राजू सिंह हिस्ट्रीशीटर है और २०१८ में एंटी नार्कोटिक्स सेल ने उसके पास से बड़ी मात्रा में एफीड्रिन ड्रग्स बरामद की थी। अजय की ही निशानदेही पर अरमान पर कार्रवाई की गई।





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


